{"_id":"61099b678ebc3eaab75b8023","slug":"transport-department-seized-nine-daggamar-buses-by-running-a-campaign-bareilly-news-bly4551872143","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन विभाग ने अभियान चलाकर सीज कीं नौ डग्गामार बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन विभाग ने अभियान चलाकर सीज कीं नौ डग्गामार बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। डग्गामार वाहनों के खिलाफ सोमवार से परिवहन विभाग ने अभियान शुरू कर दिया। दो दिन में जिले में 144 वाहनों पर कार्रवाई की गई। इनमें से 135 का चालान काटा गया, जबकि नौ डग्गामार बसों को सीज किया गया है।
कार्रवाई के दौरान कई ऐसे वाहन भी पकड़े गए, जिनके परमिट कार्यालय में सरेंडर थे, लेकिन वाहनों का संचालन किया जा रहा था। लॉकडाउन अवधि में सवारियों की कमी का हवाला देकर टैक्स से बचने के लिए इन वाहनों के परमिट सरेंडर कराए गये थे। हालात सुधरने के बाद भी वाहन संचालकों ने परमिट वापस नहीं लिए और चोरी छिपे वाहनों का संचालन शुरू कर दिया। एआरटीओ (प्रवर्तन) संदीप जायसवाल ने बताया अभियान के तहत अब तक 408 वाहनों को चेक किया गया है। इनमें से नियमों के उल्लंघन पर 135 का मौके पर ही चालान किया गया। इनमें सबसे अधिक संख्या बिना टैक्स अदा किए दौड़ रहे वाहनों की है। उन्होंने बताया अभियान के तहत रोडवेज बस अड्डों के आसपास से डग्गामारी कर रहीं नौ बसों को भी पकड़ा गया है।
जिले में 15033 वाहनों ने नहीं अदा किया टैक्स
परिवहन कार्यालय से मिले आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 15033 वाहन बिना टैक्स अदा किए सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इन वाहनों के संचालकों को नोटिस भी जारी किए गए हैं, लेकिन वे टैक्स नहीं चुका रहे हैं। चेकिंग अभियान में अब इन वाहनों के चालान किए जा रहे हैं।