फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Transport company manager murder Had to go to see girl for marriage yesterday of shivam

मैनेजर की हत्या: शिवम की शादी के लिए लड़की देखने जाना था, लेकिन हैवानों ने बेटे को मार डाला; पिता का छलका दर्द

Thu, 13 Apr 2023 08:46 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 13 Apr 2023 08:46 AM IST
सार

ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर की पीट-पीटकर हत्या के मामले में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहे हैं। बेटे की मौत के बाद अधीश जौहरी पूरी तरह से टूट गए।अधीश के अनुसार 14 अप्रैल को शिवम को लड़की देखने जाना था।
 

विज्ञापन
Transport company manager murder Had to go to see girl for marriage yesterday of shivam
shahjahanpur murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर शिवम जौहरी की मौत के बाद सोशल मीडिया पर दो लोगों के वीडियो वायरल हो रहे हैं, जो कन्हैया होजरी में खुद के साथ मारपीट का आरोप लगा रहे हैं। वायरल वीडियो में रामनिवास नाम का व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा दिख रहा है। उसके शरीर पर चोटों के निशान नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


उसने बताया कि ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक उसे लेकर कन्हैया हौजरी गए थे। वहां उसके साथ मारपीट की गई। बताते हैं कि कपड़े की गांठें ट्रांसपोर्ट के जरिये भेजी गई थी, जिसमें कुछ चोरी होने पर कर्मचारी शक के दायरे में आने के बाद उनके साथ मारपीट की गई। वहीं शिवम की मौत से उसके पिता अधीश बुरी तरह टूट गए। उन्होंने कहा कि कल बेटे की शादी के लिए लड़की देखने जाना था, लेकिन हैवानों ने पीट-पीटकर उसे मार डाला। 
विज्ञापन


नग गायब करने का लगा था आरोप
ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर शिवम जौहरी पर नीरज गुप्ता ने बिल्टी के नग गायब करने का आरोप लगाया था। आरोप है कि दिन में करीब 11 बजे बंकिम सूरी ने शिवम को ट्रांसपोर्ट पर बुलाया। बंकिम सूरी और कुनाल अरोरा उसे अपने साथ कन्हैया हौजरी ले गए। जहां नीरज, शिवम गुप्ता, उसका एकाउंटेंट, केशव व एक अन्य ने मिलकर शिवम की पिटाई की। गंभीर रूप से घायल होने पर कार से अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे खंगाले, डॉक्टर भी आए नजर
पिता अधीश की ओर से तहरीर दिए जाने के बाद पुलिस ने नीरज गुप्ता के मकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। उनसे कुछ अहम सुराग मिले हैं। इसके साथ ही राजकीय मेडिकल कॉलेज के कैमरों की फुटेज भी देखे गए। इनमें भी एक डॉक्टर और फार्मासिस्ट स्ट्रेचर खींचते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने डॉक्टरों से भी जानकारी ली है।

व्यापारियों ने रखे तर्क, नहीं निकला हल

नीरज गुप्ता उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के जिला कोषाध्यक्ष हैं। उन पर आंच आने के बाद व्यापार मंडल सक्रिय हो गया। व्यापारियों ने बचाव के लिए पुलिस के सामने तर्क रखे लेकिन पुलिस ने एक नहीं सुनी।

व्यापारी ने करंट लगने से मौत होना बताया

सदर बाजार पुलिस ने मौका-मुआयना किया। इसमें व्यापारी ने युवक की करंट लगने से मौत होना बताया था। सीओ बीएस वीर कुमार ने बताया कि व्यापारी ने लिफ्ट का काम होने के दौरान करंट उतरने से शिवम की मौत होना बताया है। पुलिस कई बिंदुओं पर काम कर रही है।

कल शादी के लिए लड़की देखने था जाना

बेटे की मौत के बाद अधीश जौहरी पूरी तरह से टूट गए। वह अपने बेटे शिवम के सहारे ही जिंदगी काट रहे थे। 1998 में उनकी पत्नी का देहांत हो गया था। वर्ष 2016 में उनके बड़े बेटे की दिल्ली में हार्टअटैक से मौत हो गई थी। शिवम ही उनका सहारा था। वह घर में बहू लाने की तैयारी में थे। अधीश के अनुसार 14 अप्रैल को शिवम को लड़की देखने जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed