फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Transformers blowing due to overloading, sweating cuts

Bareilly News: ओवरलोडिंग से फुंक रहे ट्रांसफार्मर, पसीना छुड़ा रही कटौती

Fri, 16 Jun 2023 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Transformers blowing due to overloading, sweating cuts
विज्ञापन


बरेली। हरुनगला क्षेत्र में ओवरलोडिंग के चलते की जा रही अघोषित कटौती 60 हजार लोगों के पसीने छुड़ा रही है। दुर्गानगर सब स्टेशन से जुड़ी सैनिक कॉलोनी, मेगा सिटी, लक्ष्मीनगर में ओवरलोडिंग के चलते बुधवार को रात में बिजली काट दी गई। लोग आधी रात तक अभियंताओं को कॉल करते रहे। आश्वासन भी मिलते रहे, लेकिन बिजली भोर में तीन बजे मिली। छह हजार घरों के 30 हजार लोग रतजगा करने को विवश रहे।
किला क्षेत्र में सत्यप्रकाश पार्क के निकट लगे ट्रांसफार्मर में आग लगने से बृहस्पतिवार को दिन में तीन बजे आपूर्ति ठप हुई जो मरम्मत के बाद शाम पांच बजे बहाल हो सकी। इस दौरान पूरा मोहल्ला गर्मी में उबल उठा।
विज्ञापन


हरुनगला में रोज कम से कम दो घंटे की अघोषित कटौती की जा रही है। लोगों की तकलीफ से अभियंताओं को कोई मतलब नहीं है। यह स्थिति तब है जब अफसरों ने गर्मी पहले सिस्टम को ठीक करने के दावे किए थे। अघोषित कटौती की वजह से बड़ा बाजार, बमनपुरी, खन्नू मोहल्ला, फूटा दरवाजा, साहूकारा के 12 हजार घरों में बुधवार रात में अंधेरा छाया रहा। 60 हजार लोग परेशान रहे। बृहस्पतिवार को दिन में भी तीन फीडरों पर फाॅल्ट के चलते कटौती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

... अब वैकल्पिक इंतजाम की आई याद
किला, सुभाष नगर, महानगर, हरुनगला में लोड मैनेजमेंट और वैकल्पिक इंतजाम के दावों की कलई खुल चुकी है। आपूर्ति व्यवस्था फेल हो रही है। हरुनगला के दुर्गानगर सब स्टेशन को अब ग्रामीण क्षेत्र के एक सब स्टेशन से आपूर्ति देने का प्रस्ताव तैयार किया गया है ताकि हरुनगला के सभी फीडरों पर 24 घंटे आपूर्ति दी जा सके। अगर प्रस्ताव तैयार करके गर्मी से पहले अमल किया गया होता तो उपभोक्ताओं को परेशान नहीं होना पड़ता।
सन सिटी में बार-बार ट्रिपिंग, सुपर सिटी में लो वोल्टेज
सन सिटी में बुधवार को रात में बार-बार ट्रिपिंग से नींद खराब हुई। ट्रांसफार्मर की लीड जल गई। तीन-चार दिन से बिजली कटौती भी बढ़ी हुई है। पीरबहोड़ा निवासी राजीव कुमार ने बताया कि जरा सी हवा चलने पर आपूर्ति बाधित हो जाती है। डोहरा क्षेत्र स्थित सनराइज कॉलोनी में बुधवार रात 11 बजे बिजली कटी तो रात में 2 बजे के बाद मिली। सुपर सिटी में वोल्टेज कम होने से पंखे नहीं चले।
दोगुना हो गया जनरेटर का खर्च
चौकी चौराहा स्थित लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता दफ्तर में जनरेटर का खर्च दो गुना हो गया है, क्योंकि बिजली कटौती बढ़ गई है। गर्मी से पहले पांच-छह लीटर डीजल की खपत रोज होती थी जो अब 12-14 लीटर तक पहुंच गई है। यही हाल नर्सिंग होम और व्यापारिक प्रतिष्ठानों का भी है।

-------




शिकायत के बाद भी सुधार नहीं

बिजली आपूर्ति रात में ठप होती है तो अगला दिन भी खराब हो जाता है। शिकायत करने के बाद भी सुधार नहीं हो रहा है। - रॉबी के. लाल, मिशन कंपाउड
आए दिन ट्रांसफार्मर खराब हो जाता है। दिनभर के थके हारे जब हम घर आते हैं तो उसी समय बिजली गुल हो जाती है। - मेराज खान, खन्नू मोहल्ला
मैं रोज सुबह 10 बजे तैयार होकर दुकान पर पहुंचता हूं। ग्राहक आने का समय होता है तो बिजली ही गुल हो जाती है। - सुमित मेहरोत्रा, बड़ा बाजार
मैं रात में थकान की वजह से सो जाता हूं, लेकिन कई बार बिजली न होेने पर जब पंखा बंद होता है तो नींद खुल जाती है। - फरीद, पुराना शहर
---------



वर्जन

ओवरलोडिंग से निबटने के लिए अहम फैसले लिए गए हैं ताकि शहर के प्रत्येक फीडर पर 24 घंटे आपूर्ति दी जा सके। जो सब स्टेशन ओवरलोड हैं, उनके कुछ फीडरों को नजदीक के दूसरे सब स्टेशनों पर शिफ्ट कर रहे हैं। सात दिन में यह काम पूरा हो जाएगा। - राजीव कुमार शर्मा, मुख्य अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed