फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Transformers are gasping in the heat, fans and coolers are also failing

Bareilly News: गर्मी में हांफ रहे ट्रांसफार्मर, पंखे-कूलर भी फेल

Thu, 30 May 2024 05:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
Transformers are gasping in the heat, fans and coolers are also failing
बरेली। बढ़ते तापमान लोड में बढ़ोतरी से ट्रांसफार्मर हांफ रहे हैं। उपकेंद्रों पर पॉवर ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने के लिए पंखे और कूलर भी नाकाम साबित हो रहे हैं। शहर में ओवरलोडिंग के कारण लोकल फॉल्ट की झड़ी लगी है। बुधवार को शहर के अधिकतर इलाकों में अंधाधुंध ट्रिपिंग होती रही। सुभाषनगर में बिजली आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी। महानगर में भी तीन घंटे तक कटौती की गई। विभिन्न इलाकों में वोल्टेज में उतार-चढ़ाव की समस्या भी जारी रही।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में 10 दिनों से शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त है। 12-15 घंटे तक कटौती के कारण उपकेंद्रों का घेराव हो रहा है। बुधवार को महानगर उपकेंद्र के मेघदूत 400 केवीए ट्रांसफार्मर पर अर्थिंग का काम किया गया। इस कारण यहां तीन घंटे कटौती की गई। हरुनगला उपकेंद्र के पवन विहार, कृष्णा कॉलोनी में लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या रही।
विज्ञापन

सुभाषनगर उपकेंद्र से जुड़े वैष्णोनगर, सर्वोदय नगर, अनुपम नगर, पटेल विहार, करगैना इलाकों में बुधवार को भी पांच घंटे तक कटौती की गई। कुतुबखाना, किला, कोहाड़ापीर, राजेंद्र नगर, मढ़ीनाथ, शाहदाना उपकेंद्रों के क्षेत्रों में भी लोकल फॉल्ट और बंच केबल जलने के कारण बिजली आती-जाती रही। पुराना शहर के कांकर टोला, सैलानी, रबड़ी टोला, बड़ा बाजार, साहूकारा, आलमगिरीगंज, बिहारीपुर, पंजाबपुरा, केला बाग, गढ़ी चौकी इलाकों में दो से तीन घंटे कटौती के अलावा दिन भर ट्रिपिंग होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता अमित आनंद ने बताया कि सुभाषनगर उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में ओवरलोडिंग की समस्या बनी हुई है। बुधवार देर शाम तक ज्यादातर इलाकों में आपूर्ति सामान्य कर दी गई है। कुछ स्थानों से लोकल फॉल्ट की शिकायतें मिली हैं।
महानगर के कई इलाकों में आज सात घंटे बिजली कटौती
महानगर उपकेंद्र के कई इलाकों में बृहस्पतिवार को सात घंटे तक कटौती की जाएगी। बैडमिंटन पार्क में लगे 400 केवीए ट्रांसफार्मर की मरम्मत के लिए सुबह 10 से शाम पांच बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। इसी पार्क में एक अन्य ट्रांसफार्मर की भी मरम्मत की जानी है। इस कारण आपूर्ति सुबह 10 से चार बजे तक बंद रहेगी।
न्यायालय परिसर में भी तीन घंटे ठप रही आपूर्ति

न्यायालय परिसर में भी बुधवार को तीन घंटे आपूर्ति ठप रहने के कारण न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं व वादकारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह 10 बजे कामकाज शुरू होने के साथ ही आपूर्ति ठप हो गई। इसके बाद एक बजे आपूर्ति शुरू हुई। स्टेशन रोड, चौपुला, जवाहर मार्केट इलाकों में भी बुधवार को दिन में तीन घंटे तक कटौती की गई।
बिजली चोरी वाले इलाकों में पांच जून से चेकिंग अभियान
ओवरलोडिंग का बड़ा कारण बिजली चोरी भी है। विद्युत निगम पांच जून से शहर में चेकिंग अभियान चलाएगा। शहर के चारों डिवीजन के सर्वाधिक लोड वाले तीन-तीन फीडरों को चिंह्ति किया है। इन फीडरों पर 10 दिन से सर्वाधिक लोड है। इस कारण यहां ट्रांसफार्मर फुंकने और लोकल फॉल्ट के कारण बेतहाशा कटौती हो रही है। चेकिंग अभियान के लिए विद्युत निगम ने पुलिस की भी मांग की है।

वर्जन
पावर ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने के लिए कुछ उपकेंद्रों पर पंखे लगाए गए हैं। पानी छिड़ककर ट्रांसफार्मरों को ठंडा करने जैसी सूचनाएं गलत हैं। गर्मियों में वाटर लेवल गिर जाता है। इस बीच उपकेंद्रों पर अर्थिंग वाले स्थानों पर पानी जरूर डाला जाता है। - अशोक चौरसिया, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed