फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Transformer defective in CBganj, shadow power crisis

Bareilly News: सीबीगंज में ट्रांसफार्मर खराब, छाया बिजली संकट

Fri, 29 Sep 2023 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
Transformer defective in CBganj, shadow power crisis
बरेली। सीबीगंज स्थित 33 केवी सबस्टेशन में दस-दस एमवीए के दो ट्रांसफार्मर हैं। एक ट्रांसफार्मर बुधवार दोपहर खराब हो गया। इससे एक लाख आबादी आपात कटौती की चपेट में आ गई। दो से चार घंटे तक की कटौती प्रत्येक फीडर पर हो रही है। अगर लोड बढ़ता है तो कटौती और बढ़ेगी, क्योंकि एक ही ट्रांसफार्मर के जरिए आपूर्ति दी जा रही है।
विज्ञापन

सीबीगंज सब स्टेशन से जुड़े फीडरों पर एक महीने से आपूर्ति का बुरा हाल है। शेड्यूल 24 घंटे का है, लेकिन आपूर्ति पूरी नहीं मिल पा रही है। सुभाषनगर, मढ़ीनाथ, सरायतल्फी के फीडरों पर बृहस्पतिवार को दिनभर आपूर्ति प्रभावित रही। विद्युत वितरण खंड अधिशासी अभियंता अमित आनंद का कहना था कि सुबह 9 से 4 बजे तक पेड़ की डालें बिजली लाइन से हटाईं गईं। इस दौरान आंशिक तौर पर आपूर्ति बाधित हुई है। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता सतेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि इलाहाबाद से दस एमवीए का ट्रांसफार्मर बरेली के लिए आवंटित हो गया है। ट्रांसफार्मर शुक्रवार रात तक आ जाएगा। शनिवार को इसे नो-लोड पर चलाया जाएगा। आपूर्ति रविवार तक पूरी तरह से सुचारू हो जाने के आसार हैं।
विज्ञापन


स्टेडियम रोड की बिजली ठप रही
भूमिगत केबल में फाॅल्ट की वजह से स्टेडियम रोड की आपूर्ति दिन में 12 से 3 बजे तक ठप रही। 500 से अधिक उपभोक्ता प्रभावित हुए। अधिशासी अभियंता अनुज गुप्ता ने बताया कि भूमिगत केबल में फाॅल्ट हो गया था। इसे तत्काल ठीक कराया गया। परसाखेड़ा में ट्रिपिंग रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article