{"_id":"682655399d872c277a0920d4","slug":"transformer-blew-up-power-cut-off-supply-not-restored-even-after-24-hours-bareilly-news-c-4-1-bly1039-641470-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ट्रांसफार्मर फुंका, बिजली गुल, 24 घंटे बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ट्रांसफार्मर फुंका, बिजली गुल, 24 घंटे बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं
विज्ञापन
सिरौली। एक अरसे से ओवरलोड में चल रहा अस्पताल के समीप रखा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर बुधवार की शाम को फुंक गया। इससे आसपास के क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई। देर रात तक बिजलीकर्मी इसको सही करने की कोशिश में जुटे रहे, लेकिन आपूर्ति चालू नहीं हो सकी। बृहस्पतिवार को खबर लिखे जाने तक 24 बांद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
इस ट्रांसफार्मर से कस्बे की बड़ी मुख्य बाजार, काॅलेज मार्केट, साहूकारा मार्केट जुड़ी हुई है। इसी के चलते अधिकांश कारोबार ठप रहे। लोगों ने बताया कि विभाग ने दो माह पहले ही इसके ओवरलोड होने की सूचना अफसरों को दी थी। इसकी जगह 650 केवीए का बड़ा ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की, लेकिन अफसरों ने ध्यान नहीं दिया। इस ट्रॉसफार्मर के फुंकने से लोग परेशान करते रहे। 24 घंटे बिजली गुल होने से सबसे ज्यादा परेशानी लोगों को पेयजल को लेकर हुई। उधर, लाइनमैन अनिल पांडे ने बताया कि ट्रांसफार्मर रात में किसी समय आ जाएगा। संवाद