फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Transfer of two junior engineers of PWD surrounded by controversies, organization came out in protest

Bareilly News: विवादों में घिरे पीडब्ल्यूडी के दो अवर अभियंताओं का तबादला, विरोध में उतरा संगठन

Sat, 09 Aug 2025 02:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
Transfer of two junior engineers of PWD surrounded by controversies, organization came out in protest
बरेली। शासन ने विवादों में घिरे लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता और डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के जिलाध्यक्ष देवदत्त पचौरी और जनपद सचिव आशीष यादव का स्थानांतरण कर दिया है। पचौरी को सिद्धार्थनगर और आशीष यादव को बलरामपुर भेजा गया है। डिप्लोमा इंजीनियर्स ने इस कार्रवाई का विरोध किया है।
विज्ञापन

जिले से दोनों को बाहर स्थानांतरित करने की संस्तुति डीएम और मुख्य अभियंता ने जुलाई में की थी। तभी से माना जा रहा था कि तबादले जल्दी होंगे। अब आदेश आया है। अधिकारियों ने शासन को जो पत्र भेजा है, उसमें कई आरोप लगाए गए हैं। सहायक अभियंता राकेश कुमार ने 22 जुलाई को पचौरी पर अभद्रता करने और जातिसूचक टिप्पणी का आरोप लगाया। अधिशासी अभियंता से शिकायत की।
विज्ञापन

सहायक अभियंता कविता सिंह ने 29 जुलाई को कोतवाली में घर जाते समय बिना अनुमति के वीडियो बनाने और मना करने पर जातिसूचक अपमानजनक शब्द बोलने के आरोप में पचौरी के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई। अधिशासी अभियंता भगत सिंह ने 31 जुलाई को जेई पचौरी को निलंबित करने की संस्तुति की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सेवानिवृत्त चीफ इंजीनियर के विदाई समारोह में एक सहायक अभियंता से अभद्रता करने के आरोप में महिला अधिकारियों की जांच समिति ने एक अगस्त को जेई पचौरी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की।रिपोर्ट अधिशासी अभियंता मुख्य अभियंता को भेजी गई। मुख्य अभियंता ने शासन को अवगत कराया। अवर अभियंता आशीष यादव पर अधिशासी अभियंता शशांक भार्गव ने मनमानी करने और मनमाफिक चार्ज के आदेश पारित न करने पर धमकाने का आरोप लगाया है। भार्गव के मुताबिक घटना 19 जुलाई की है।
दोनों अवर अभियंता अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत ठहराते रहे हैं। इन्हीं आरोपों पर मुख्य अभियंता कार्यालय में सात अगस्त को अवर अभियंताओं और अधिशासी अभियंताओं में आरोप प्रत्यारोप हो चुके हैं। ब्यूरो


उत्पीड़न करके दबा नहीं पाएंगे... भ्रष्टाचार होगा उजागार
बरेली। डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के प्रांतीय अध्यक्ष एनडी द्विवेदी ने कहा कि यह उत्पीड़न की पराकाष्ठा है। अब चुप रहने का वक्त नहीं है। संघ वरिष्ठ अभियंताओं के भ्रष्टाचार का मुद्दा शासन में उठाएगा। मुख्यमंत्री तक मामला जाएगा। आरोप लगाया कि देवदत्त पचौरी और आशीष यादव पर कार्रवाई तब हुई जब उन्होंने भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। मुख्य अभियंता अजय कुमार ने शाहजहांपुर से एक एई को बरेली स्थित प्रांतीय खंंड में संबद्ध किया जो हत्या के केस में फंस चुका है। नियम विरुद्ध संबद्धीकरण और अवैध तरीके से बरेली के पीडब्ल्यूडी परिसर में आवास देने का विरोध संघ के पदाधिकारियों ने किया था। इसीलिए अधिकारियों ने बदले की भावना से कार्रवाई की। कहा कि टेंडरों में जो घपले हैं उन्हें भी खोला जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed