{"_id":"63eaa06b4c74fbd072070599","slug":"transfer-of-one-inspector-and-48-inspectors-bareilly-news-c-4-bly1015-63376-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: एक इंस्पेक्टर और 48 दरोगाओं के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: एक इंस्पेक्टर और 48 दरोगाओं के तबादले
विज्ञापन
बरेली। शहर में संघ प्रमुख के कार्यक्रम. त्योहार और निकाय चुनाव से पहले एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने एक इंस्पेक्टर समेत 49 पुलिसकर्मियों के तबादले कर दिए हैं। लाइन में आराम फरमा रहे दरोगा भी काम पर लगाए गए हैं।
क्राइम ब्रांच से इंस्पेक्टर नरेश कश्यप को समन सेल का प्रभारी बनाया गया है। शिकायत प्रकोष्ठ व समन सेल की दरोगा सरिता चौधरी और शशि मलिक को कोतवाली भेजा गया है। एएचटीयू की महिला दरोगा सरोज को डीसीआरबी में भेजा है। कोहाड़ापीर चौकी प्रभारी सौरव कुमार प्रेमनगर थाने की ही कानूनगोयान चौकी के प्रभारी बनाए गए हैं। परसाखेड़ा चौकी प्रभारी शिव कुमार मिश्र को रुहेलखंड चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
पुलिस लाइन से दरोगा तेजपाल सिंह को भोजीपुरा थाने का एसएसआई बनाया गया है। एसओजी से श्रीशचंद्र डेलापीर चौकी के प्रभारी बनाए गए हैं। सुभाष नगर चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह को बिथरी थाने की रामगंगा नगर चौकी का प्रभारी बनाया गया, जिस क्षेत्र में बीडीए की नई परियोजना विकसित की जा रही है। उनकी जगह इज्जतनगर थाने से वीरेंद्र सिंह को सुभाष नगर चौकी की जिम्मेदारी दी गई है।