फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Transfer of contract workers sent from UPHC to PHC will be cancelled

Bareilly News: यूपीएचसी से पीएचसी पर भेजे गए संविदाकर्मियों का स्थानांतरण होगा रद्द

Mon, 21 Jul 2025 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Transfer of contract workers sent from UPHC to PHC will be cancelled
बरेली। शासनादेश के तहत संविदाकर्मियों के स्थानांतरण पर रोक है। इसके बावजूद शहरी स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात कई संविदाकर्मियों का स्थानांतरण कर दिया गया। प्रकरण की जानकारी होने पर एडी हेल्थ डॉ. साधना अग्रवाल ने सीएमओ को पत्र जारी कर स्थानांतरण निरस्त करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

एडी हेल्थ के पत्र के अनुसार, प्रमुख सचिव ने पत्र जारी कर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदाकर्मियों को स्थानांतरित नहीं करने के लिए कहा है। मंडल स्तरीय जीआरसी बैठक में अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (यूपीएचसी) पर कार्यरत संविदा स्टाफ नर्स और एएनएम का स्थानांतरण अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पर किया गया है, जो शासनादेश की अवहेलना है। इसे तत्काल निरस्त कर इसकी सूचना एडी हेल्थ कार्यालय में उपलब्ध कराएं, ताकि शासन को अवगत कराया जा सके।
विज्ञापन

बता दें कि कोरोना महामारी के दौर से लेकर अब तक सौ से ज्यादा संविदाकर्मियों की तैनाती स्वास्थ्य विभाग में हो चुकी है। जिन स्थानों पर स्टाफ की कमी हुई, वहां संविदाकर्मियों को भेजा गया। इधर, प्रमुख सचिव के आदेशानुसार अब उन्हें मूलकेंद्र पर लौटना होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed