फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   transfar

बिजली विभाग के सात जेई के तबादले रद्द

Wed, 15 Jul 2015 12:26 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 15 Jul 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
बरेली। बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर ने पिछले दिनों जारी सात जेई के तबादले की सूची रद्द कर दी है। उन्होंने नए सिरे से सूची बनाने के निर्देश दिए हैं। यह कार्यवाही जेई संगठन की आपत्ति पर हुई जांच के बाद की गई है।
विज्ञापन

जेई संगठन ने मंगलवार को चीफ इंजीनियर से मुलाकात कर तबादला सूची पर नाराजगी जताई थी। अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि एसई ग्रामीण ने नकटिया के जेई विकास सिंह, जेई मीटर संदीप रावत और शेरगढ़ जेई कमलेश राय को कम अवधि में ही हटा दिया है। इसके बाद चीफ इंजीनियर ने जांच कराई तो पता चला कि ऑफिस की गलती से ऐसा हुआ है। इस पर चीफ इंजीनियर ने पूरी तबादला सूची ही रद्द करा दी। संगठन ने जोन में दस साल से जमे अफसरों को हटाने की भी मांग की है। संगठन का कहना है कि बरेली जिले में पीके मिश्रा (एई मीटर), अधिशासी अभियंता लोकेश जुनेजा, निसार अहमद, पीके आर्य, रोहताश जलपांगी, छैल बिहारी, अतुल अग्रवाल समेत दर्जन भर अधिकारी निर्धारित अवधि पूरी कर चुके हैं इसलिए इनका तबादला किया जाए। बता दें कि एसई ग्रामीण तारिक वारसी ने पिछले दिनों सात जेई इधर-उधर किए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed