फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Trains will start from 14 on Lakhimpur-Mailani route

लखीमपुर-मैलानी रूट पर 14 से शुरू होगा ट्रेनों का संचालन

Thu, 06 Feb 2020 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Trains will start from 14 on Lakhimpur-Mailani route
Trains will start from 14 on Lakhimpur-Mailani route
मैलानी (लखीमपुर खीरी)। लखीमपुर-मैलानी के बीच ट्रेन चलने के इंतजार की घड़ियां समाप्त हो गईं हैं। सांसद अजय मिश्रा टेनी ने बताया कि रेल प्रबंधक से वार्ता होने के बाद उद्घाटन की तिथि 14 फरवरी निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

मीटर गेज को ब्रॉडगेज में बदलने के लिए ऐशबाग मैलानी रेलखंड पर 15 अक्तूबर 2016 को ट्रेन संचालन बंद हुुआ था। आमान परिवर्तन काम पूरा हो जाने के बाद पहली बार में ऐशबाग-सीतापुर और दूसरी बार में 28 अगस्त 2019 को सीतापुर लखीमपुर के बीच बड़ी लाइन की ट्रेनों का संचालन शुरू हुुआ, लेकिन कार्यदायी संस्था की ओर से काम पूरा न किए जाने के कारण लखीमपुर-मैलानी के बीच ट्रेनें चलना शुरू नहीं हो सकीं। खीरी सांसद प्रवक्ता अंबरीष सिंह ने प्रेस नोट जारी कर 14 फरवरी को मैलानी में सांसद अजय मिश्र टेनी के बड़ी लाइन की ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन करने का दावा किया है। हालांकि पूर्वोत्तर रेलवे के पीआरओ महेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि जानकारी में आया है लेकिन अधिकृत रूप से वह अभी पुष्टि नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed