{"_id":"6a739493944de989ff0c849a","slug":"trains-will-again-slow-down-after-august-20-with-three-sections-blocked-bareilly-news-c-4-bly1015-939962-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 20 अगस्त के बाद फिर थमेगी ट्रेनों की रफ्तार, तीन रेलखंडों में ब्लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 20 अगस्त के बाद फिर थमेगी ट्रेनों की रफ्तार, तीन रेलखंडों में ब्लॉक
Thu, 06 Aug 2026 01:22 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
बरेली। सुरक्षा और संरक्षा से जुड़े कार्यों के साथ रेलवे मुरादाबाद-रोजा रेलखंड में तीन स्थानों पर ब्लॉक लेकर ट्रैक मरम्मत के काम कराएगा। इसके लिए 20 अगस्त से 10 सितंबर तक अलग-अलग तारीखों में ब्लॉक प्रस्तावित हैं। ब्लॉक के दौरान बरेली होकर गुजरने वाली कुछ गाड़ियों को देरी से चलाने के साथ कुछ को डायवर्ट भी किया जाएगा।
एक माह तक बरेली जंक्शन के यार्ड में ब्लॉक के दौरान तीन जोड़ी यानी अप-डाउन छह ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया था। अब एक बार फिर से अगस्त और सितंबर के पहले सप्ताह समस्या होगी। अधिकारियों का कहना है कि बारिश के दौरान रेल लाइनों और यार्ड के रख-रखाव के काम बढ़ जाते हैं। मिट्टी के कटान का खतरा भी बना रहता है। खासकर ऐसे स्थानों पर ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत होती है जहां कोई नदी या फिर नहर आदि निकल रही हो।
बारिश के कारण ट्रैक की निगरानी को भी बढ़ा दिया गया है। इधर, बरेली-कासगंज और बरेली-पीलीभीत-टनकपुर, बरेली-काशीपुर, बरेली-देहरादून लाइनों की भी खतरे को देखते हुए 24 घंटे निगरानी की जा रही है।