फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Trains stopped due to traffic jams on Sitapur-Lucknow Highway

बरेली में सीतापुर-लखनऊ हाईवे पर जाम के चलते रोकी दी ट्रेनें, कई हुईं लेट

Mon, 03 Dec 2018 05:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Updated Mon, 03 Dec 2018 05:15 AM IST
विज्ञापन
Trains stopped due to traffic jams on Sitapur-Lucknow Highway
जाम में फंसी गाड़ियां - फोटो : अमर उजाला
सीतापुर-लखनऊ हाईवे पर जाम के चलते ट्रेनों को रोकना पड़ा। अचानक ट्रेनें रुकने से रेलवे में हड़कंप मच गया है। हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर गेटमैन ने आरपीएफ की मदद से वाहनों को रुकवा कर ट्रेनें गुजारीं। लेकिन तब तक कई ट्रेनें लेट हो गईं। 
विज्ञापन


हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। धार्मिक आयोजन के समापन के बाद भक्तों को लेकर लौटी बसों के कारण हाईवे पर जाम लग गया

लेकिन रेलवे सूत्रों का कहना है कि हुलासनगरा तथा जैतीपुर रेलवे क्रॉसिंग को बढ़ते वाहनों के दबाव के कारण गेटमैन रेलवे फाटक बंद करने में दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। 
विज्ञापन


दोपहर दो बजे के बाद शुरू बसों के रेले से ट्रैफिक अनियंत्रित हो गया। हाईवे पर दस किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई। जाम खुलवाने में पुलिस के भी पसीने छूट गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे के जाम में फंसी रोडवेज बसे तथा कारों ने जैतीपुर रेल क्रॉसिंग की ओर रुख किया तो वहां भी जाम लग गया। देर रात तक वाहन रेंग-रेंगकर निकलते रहे। जिसके कारण त्रिवेणी एक्सप्रेस, अवध-असम एक्सप्रेस, मुगलसराय, जनसेवा, सियालदह समेत कई मालगाड़ियों को मीरानपुर कटरा, टिसुआ, तिलहर, पीतांबरपुर आदि स्टेशनों पर रोककर चलाना पड़ा। अब मंडलीय अधिकारी गेट पर आरपीएफ के जवान तैनाती कराएंगे जिससे ट्रेनों के संचालन पर असर पर पड़े।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed