{"_id":"6b05eee0dcb829e83f030d4b","slug":"trains-on-the-kachhla-route-ran-packed-to-capacity-on-kartik-purnima-bareilly-news-c-4-bly1015-1013842-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कार्तिक पूर्णिमा पर ठसाठस भरकर चलीं कछला रूट की ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कार्तिक पूर्णिमा पर ठसाठस भरकर चलीं कछला रूट की ट्रेनें
विज्ञापन
बरेली। कार्तिक पूर्णिमा पर बरेली होकर गंगा घाटों के लिए जाने-आने वाली ट्रेनें मंगलवार को ठसाठस रहीं। जंक्शन, बरेली सिटी, इज्जतनगर स्टेशनों पर सामान्य श्रेणी के टिकटों की बिक्री में 30 फीसदी से ज्यादा का इजाफा हुआ। ज्यादा भीड़ बरेली से कछला की ओर जाने व वहां से आने वाली ट्रेनों में रही। सभी पैसेंजर ट्रेनें भी फुल रहीं।
कार्तिक पूर्णिमा के मद्देनजर रेलवे ने ट्रेनों में सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाने के साथ ही विशेष ट्रेनों का भी संचालन किया। बुधवार को भी विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी सफदर हुसैन ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को सबसे ज्यादा टिकट कछला ब्रिज स्टेशन के बिके। बरेली सिटी-कासगंज, पीलीभीत-कासगंज, काशीपुर-कासगंज, लालकुआं-कासगंज पैसेंजर गाड़ियां मंगलवार को फुल रहीं।
कासगंज-दिल्ली इंटरसिटी पर भी कार्तिक पूर्णिमा के दौरान यात्रियों का दबाव रहा। जंक्शन के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक इमरान ने बताया कि कछला ब्रिज, हरिद्वार, गढ़ मुक्तेश्वर स्टेशनों के टिकटों की ज्यादा बिक्री हुई।