फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Trains in every direction full, crisis on travel

Bareilly News: हर दिशा की ट्रेनें फुल, सफर पर संकट

Mon, 28 Aug 2023 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Trains in every direction full, crisis on travel
बरेली। रक्षाबंधन से पहले ही ट्रेनों का सफर मुश्किल होने लगा है। बरेली से होकर गुजरने वाली लगभग सभी ट्रेनों में 28 अगस्त से एक सितंबर के बीच कंफर्म टिकट नहीं मिल रहे। ट्रेनों में जनरल कोच कम हैं। आरक्षित कोचों की संख्या ज्यादा है। इसका खामियाजा कम दूरी के यात्रियों के साथ आरक्षित श्रेणी के टिकट पर यात्रा करने वालों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रक्षाबंधन से पहले ट्रेनों में आरक्षित श्रेणी के टिकटों की धड़ाधड़ बिक्री हो रही है। अनारक्षित श्रेणी की स्पेशल मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों को छोड़ दें तो अन्य ट्रेनों में सीटें फुल हैं। हालांकि, निरस्त चल रहीं लंबी दूरी की 14 में से 10 ट्रेनों को रेलवे ने बहाल कर दिया है। शेष चार ट्रेनों का संचालन भी 29 अगस्त तक शुरू हो जाएगा। इन ट्रेनों के बहाल होने के साथ ही ट्रेनों में सीटें फुल होने लगी हैं। बरेली से दिल्ली, लखनऊ, मुरादाबाद, देहरादून, हरिद्वार, सीतापुर की ओर जाने वाली 14617/14618 बनमंखी-अमृतसर, 15127/15128 वाराणसी-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, 12357/12358 अकालतख्त एक्सप्रेस, 14236/14237 बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस, 12369/12370 देहरादून-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस, 14229/14230 ऋषिकेश-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस, 14315/14326 दिल्ली-बरेली इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत ज्यादातर ट्रेनों में रक्षाबंधन से पहले कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा।
विज्ञापन




बरेली से वाया बदायूं, उझानी होते हुए कासगंज के लिए भी ट्रेनों का संचालन होता है। इस रेल रूट पर प्रतिदिन चलने वाली 05397/05398 कासगंज-बरेली सिटी स्पेशल, 05369/05370 कासगंज-लालकुआं स्पेशल, 05337/05338 कासगंज-बरेली सिटी स्पेशल, 05336/05335 कासगंज-काशीपुर स्पेशल, 15061/15062 कासगंज-लालकुआं स्पेशल में भी भीड़ बढ़ने लगी है। हालांकि, ये ट्रेनें अनारक्षित श्रेणी की हैं। सोमवार और शनिवार को चलने वाली 09005/09006 इज्जतनगर-बांद्रा टर्मिनल, प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलने वाली 09075/09076 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम एक्सप्रेस के अलावा रामनगर-बांद्रा टर्मिनल और रामनगर आगरा फोर्ट में सीट कंफर्म होना मुश्किल हो रहा है।ब्रांच लाइन
विज्ञापन
विज्ञापन


बरेली। बरेली-चंदौसी ब्रांच लाइन पर भी पांच नियमित और दो साप्ताहिक ट्रेनों का संचालन होता है। इनमें ज्यादार ट्रेनें अनारक्षित श्रेणी की हैं। ऐसे में ब्रांच लाइन के स्टेशनों के लिए स्पेशल अनारक्षित ट्रेनों में सीटें खाली हैं। 04304/04303 दिल्ली-बरेली वाया चंदौसी स्पेशल, 04366/04365 मुरादाबाद-बरेली वाया चंदौसी स्पेशल, 12036/12035 जनशताब्दी पूर्णागिरि एक्सप्रेस, 04375/04376 बरेली-अलीगढ़ स्पेशल में अभी सीटें मिलने की संभावना है। पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस के अलावा ये सभी ट्रेनें अनारक्षित श्रेणी की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed