{"_id":"6769c39ba1dc4e92400cb704","slug":"trains-going-to-tourist-places-are-full-celebrate-christmas-and-new-year-at-home-bareilly-news-c-4-bly1015-547293-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पर्यटन स्थलों को जाने वाली ट्रेनें फुल... घर पर मनाएं क्रिसमस और नया साल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पर्यटन स्थलों को जाने वाली ट्रेनें फुल... घर पर मनाएं क्रिसमस और नया साल
विज्ञापन
बरेली। क्रिसमस और नए साल पर सैर की योजना बना रहे जिन लोगों ने ट्रेनों में पहले से टिकट बुक नहीं कराया है, उनको घर पर ही जश्न मनाना होगा, या फिर यात्रा के लिए अपने साधन जुटाने होंगे। दरअसल, बरेली से पर्यटन स्थलों की ओर जाने वाली ट्रेनों में जनवरी के पहले सप्ताह तक कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहे। जम्मू, उत्तराखंड और यूपी के पर्यटन स्थलों को जाने वाली कई ट्रेनों में या तो वेटिंग 120 को पार कर चुकी है, या नो रूम की स्थिति है।
क्रिसमस और नए साल पर बरेली से बड़ी संख्या में लोग अयोध्या, मथुरा, काशी, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड के देहरादून, ऋषिकेश, नैनीताल जाते हैं। इन रूटों की ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। 15119 वाराणसी-देहरादून एक्सप्रेस 26, 28, 30 दिसंबर और दो जनवरी को निरस्त है। अन्य तारीखों में स्लीपर श्रेणी में नो रूम की स्थिति है। अन्य श्रेणियों में भी कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहे हैं। 22545 लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस की चेयरकार श्रेणी में भी 30 तक वेटिंग है। 15001 मुजफ्फरपुर-देहरादून एक्सप्रेस की किसी भी श्रेणी में 14 जनवरी तक कन्फर्म टिकट नहीं हैं। प्रयागराज-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, लखनऊ-काठगोदाम एक्सप्रेस, बाघ एक्सप्रेस में भी वेटिंग है।
यही स्थिति जम्मू जाने वाली ट्रेनों की है। 12584 अमरनाथ एक्सप्रेस की स्लीपर और एसी तृतीय श्रेणी इन दिनों रिग्रेट है। एसी द्वितीय और प्रथम श्रेणी में भी कन्फर्म टिकट नहीं हैं। 13151 जम्मूतवी एक्सप्रेस की स्लीपर श्रेणी 24 से 30 दिसंबर तक नो रूम की स्थिति है। अन्य श्रेणियों में भी वेटिंग 50 तक पहुंच गई है। 15651 लोहित एक्सप्रेस की किसी भी श्रेणी में 10 जनवरी तक कन्फर्म टिकट नहीं हैं। यही स्थिति 12355 अर्चना एक्सप्रेस, 15655 कामाख्या एक्सप्रेस, 22317 हमसफर एक्सप्रेस की भी है।
विज्ञापन
मथुरा, अयोध्या, आगरा और वाराणसी के लिए भी कन्फर्म टिकट नहीं
14206 अयोध्या एक्सप्रेस, 13152 कोलकाता एक्सप्रेस, 15623 कामाख्या एक्सप्रेस में 10 जनवरी तक किसी भी श्रेणी में कन्फर्म टिकट नहीं हैं। इस रूट पर चलने वाली 18104 अमृतसर-टाटानगर एक्सप्रेस, 14236 बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस, 14208 पद्मावत एक्सप्रेस निरस्त चल रही हैं। बरेली होते हुए मथुरा, आगरा जाने वाली ट्रेनों में भी इन दिनों कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहे। इन ट्रेनों में भी वेटिंग 60 से 90 तक है। संवाद