फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   trains going to Prayagraj full no confirmed tickets till the first week of March

Mahakumbh 2025: प्रयागराज जाने वाली सभी ट्रेनें फुल, मार्च के पहले सप्ताह तक कंफर्म टिकट नहीं

Mon, 03 Feb 2025 01:13 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 03 Feb 2025 01:13 PM IST
सार

महाकुंभ में हादसे के बाद प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की संख्या में 70 फीसदी तक कमी आई थी, लेकिन लोगों में अब व्यवस्थाओं को लेकर फिर से भरोसा पैदा हो गया है। ट्रेनों में फिर भीड़ होने लगी है। 

विज्ञापन
trains going to Prayagraj full no confirmed tickets till the first week of March
बरेली जंक्शन पर ट्रेन में चढ़ते यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज जाने वाली सभी ट्रेनों में सीटें फुल हो गई हैं। मार्च के पहले सप्ताह तक इन ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा। किराया ज्यादा और लेटलतीफी का शिकार महाकुंभ विशेष ट्रेनों में भी यही स्थिति है। महाकुंभ का समापन 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अमृत स्नान के बाद होना है। 

विज्ञापन


महाकुंभ में अब 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा और 26 को महाशिवरात्रि के ही अमृत स्नान शेष हैं। मौनी अमावस्या के दौराव महाकुंभ में हादसे के बाद प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की संख्या में 70 फीसदी तक कमी आई थी, लेकिन लोगों में अब व्यवस्थाओं को लेकर फिर से भरोसा पैदा हो गया है। 
विज्ञापन


ऐसे में ज्यादातर लोग प्रयागराज जाना चाहते हैं। प्रयागराज के अलावा अमृत स्नान पर्वों पर हरिद्वार, वाराणसी और अयोध्या जाने वाले यात्रियों की भी संख्या बढ़ी है। इन ट्रेनों में भी नियमित टिकट नहीं मिल रहे हैं। काफी संख्या में लोग अंतिम अमृत स्नान के बाद भी प्रयागराज के लिए टिकट बुक करा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेनों पर दिल्ली, लखनऊ रूट के यात्रियों का दबाव
बसों की किल्लत होने के कारण दिल्ली, लखनऊ रूटों के यात्रियों का दबाव भी ट्रेनों पर बढ़ा हुआ है। ट्रेनों के जनरल कोचों में पैर रखने की जगह नहीं मिल रही। एसी कोचों पर भी जनरल यात्रियों के कब्जे की रोज शिकायत मिल रही हैं। रविवार को भी कई ट्रेनों के एस तृतीय, एसी द्वितीय और एसी प्रथम के यात्रियों ने कोचों पर जनरल यात्रियों के कब्जे की शिकायतें दर्ज कराईं। 

शुक्रवार से शुरू हो जाएगा निरस्त ट्रेनों का संचालन
कोहरे के कारण पिछले दिनों निरस्त की गईं पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुक्रवार सात फरवरी से शुरू हो जाएगा। निरस्त की गईं पैसेंजर ट्रेनों में 55316/15 पीलीभीत-बरेली सिटी, 55308/07 कासगंज-काशीपुर पैसेंजर भी शामिल हैं। इसके अलावा 05447/48 पीलीभीत-शाहजहांपुर, 55361/62 पीलीभीत-मैलानी, 65304/03 रामनगर-मुरादाबाद, 65308/07 काशीपुर-मुरादाबाद ट्रेनों को भी निरस्त किया गया है। ट्रेनों के निरस्त किए जाने और बसों के महाकुंभ में जाने के कारण इन रूटों पर भी यात्रियों को समस्या हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed