{"_id":"6ac56b5b5080910e1b078f64","slug":"trains-fully-booked-ahead-of-festivals-bookings-closed-on-several-trains-due-to-lack-of-space-bareilly-news-c-4-bly1015-982748-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: त्याहारों से पहले ट्रेनों में सीटें फुल, नो रूम के बाद कई गाड़ियों में बुकिंग बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: त्याहारों से पहले ट्रेनों में सीटें फुल, नो रूम के बाद कई गाड़ियों में बुकिंग बंद
विज्ञापन
बरेली। शारदीय नवरात्र के साथ 11 अक्तूबर से त्योहारी सीजन शुरू हो जाएगा। इसके बाद इसी माह दुर्गाष्टमी, विजय दशमी, शरद पूर्णिमा और करवा चौथ भी है। अगले माह नवंबर में धनतेरस, दिवाली, भैया दूज और छठपूजा जैसे त्योहार हैं। इस बीच कामगारों ने घर वापसी के लिए ट्रेनों में टिकट बुकिंग तेजी से शुरू कर की है। सबसे ज्यादा दबाव जम्मू, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, पूर्वांचल और बिहार की ओर जाने-आने वाली नियमित गाड़ियों पर है। ज्यादातर गाड़ियों की स्लीपर श्रेणी में नो रूम के बाद टिकट बुकिंग बंद हो गई है।
त्योहारों के मद्देनजर रेलवे ने बरेली होकर अप-डाउन 46 ट्रेनों की समय सारिणी जारी की है। स्थिति यह है कि ज्यादा किराया होने के बाद भी कुछ विशेष ट्रेनों में भी कन्फर्म टिकट मुश्किल हो रहा है। 05576 आनंद विहार-सहरसा विशेष ट्रेन की स्लीपर श्रेणी में आरएसी लग गया है। 04098 साबरमती-दरभंगा विशेष ट्रेन में भी यही स्थिति है। 02570 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ विशेष ट्रेन की स्लीपर श्रेणी में टिकट बुकिंग बंद हो गई है। अन्य श्रेणियों में वेटिंग टिकट मिल रहे हैं। 04013 आनंद विहार-लोहका बाजार विशेष गाड़ी, 05102 साबरमती-गोरखपुर विशेष ट्रेन में सीटें खाली हैं।
नियमित गाड़ियों की बात करें तो प्रमुख तारीखों में 15092 टनकपुर-दौराई एक्सप्रेस, 15716 गरीब नवाज एक्सप्रेस, 14208 पोरबंदर एक्सप्रेस, 22418 महामना एक्सप्रेस, 14206 अयोध्या एक्सप्रेस, 15274 सत्याग्रह एक्सप्रेस, 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस, 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, 15910 अवध असम एक्सप्रेस, 15568 अमृत भारत एक्सप्रेस में भी कन्फर्म टिकट मुश्किल हो रहा है। ऐसे में घर जाने के लिए कामगार विशेष ट्रेनों में भी बुकिंग करा रहे हैं। जनसंपर्क अधिकारी सफदर अली ने बताया कि त्योहार के सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए 46 से ज्यादा विशेष ट्रेनों का संचालन बरेली होकर किया जा रहा है।