फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   trains cancelled due to fog special trains are making people wait

UP News: कोहरे के कारण 14 ट्रेनें निरस्त, विशेष गाड़ियां करा रहीं इंतजार, मुश्किल हुआ सफर

Wed, 04 Dec 2024 01:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 04 Dec 2024 01:41 PM IST
सार

कोहरे के कारण कई ट्रेनों के पहिये थम गए हैं, जिससे रेल का सफर मुश्किल हो गया है। जो ट्रेनें संचालित हो रही है, उनमें यात्रियों का दबाव बढ़ गया है। विशेष ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
trains cancelled due to fog special trains are making people wait
ट्रेनें में चढ़ने के लिए रही मारामारी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोहरे के कारण ट्रेनों का निरस्तीकरण जारी है। एक से तीन दिसंबर तक 14 ट्रेनों को तीन माह के लिए निरस्त किया जा चुका है। सात दिसंबर तक 10 और ट्रेनों को निरस्त कर दिया जाएगा। ऐसे में बाकी ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव बढ़ गया है। विशेष ट्रेनें सहूलियत जरूरत दे रही हैं, लेकिन लेटलतीफी का रिकॉर्ड भी बना रही हैं। 

विज्ञापन


ट्रेनों के निरस्तीकरण के साथ ही तीन माह के दौरान 40 ट्रेनों के फेरों में कटौती की गई है। इस वजह से मंगलवार को 15127 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, 15076 टनकपुर-शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस, 13020 काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस, 12209 कानपुर सेंट्रल-काठगोदाम एक्सप्रेस भी निरस्त रहीं। 
विज्ञापन


बुधवार को 15075 शक्तिनगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस नहीं चलेगी। एक से तीन दिसंबर तक 14617/18 बनमंखी-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस, 14606/05 योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, 14003/04 मालदा टाउन-दिल्ली एक्सप्रेस, 12327/28 हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस, 14523/24 अंबाला-बरौनी एक्सप्रेस, 14605/06 जम्मूतवी एक्सप्रेस निरस्त रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरेली हादसा: गूगल मैप पर आंख बंदकर न करें भरोसा, 10 दिन के अंदर हुई दूसरी घटना; बरतें ये सावधानी

इन दिनों बरेली होते हुए अप-डाउन 10 विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इनकी लेटलतीफी के कारण यात्रियों को सर्द प्लेटफॉर्म पर रात गुजारनी पड़ रही है। मंगलवार को विशेष ट्रेनों के साथ ही, 15909 अवध असम एक्सप्रेस, 13151 कोलकाता एक्सप्रेस, 13009 दून एक्सप्रेस, 13005 अमृतसर हावड़ा मेल, 13307 गंगा-सतलुज एक्सप्रेस, 12318 अकालतख्त एक्सप्रेस ने भी यात्रियों को इंतजार कराया। 

अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस का बदला मार्ग
अंबाला-लुधियाना रेलखंड के गोविंदगढ़ यार्ड में ब्लॉक के कारण नौ दिसंबर को 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। इस ट्रेन को अंबाला-चंडीगढ़-सानेहवाल के रास्ते चलाए जाने के कारण इसका ठहराव अंबाला सिटी, राजपुरा, सरहिंद, गोविंदगढ़ और खन्ना स्टेशनों पर नहीं होगा।

घोड़े से तेज भागता है ये सांप: घायल सर्प के काटे गए टांके, टूट गई थी रीढ़ की हड्डी; 'भगवान' बोले अब दौड़ेगा

देरी से चलाई जाएंगी दो विशेष ट्रेनें
पूर्वोत्तर रेलवे के बाराबंकी-गोंडा रेलखंड पर स्थित करनैलगंज स्टेशन की डाउन लाइन पर ब्लाॅक के कारण दो ट्रेनों को देरी से चलाया जाएगा। सरहिंद से चलने वाली 05566 सरहिंद-सहरसा विशेष ट्रेन को 14 से 21 दिसंबर तक रास्ते में 60 मिनट नियंत्रित किया जाएगा। आनंद विहार से चलने वाली 05284 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर विशेष ट्रेन को 16 से 23 दिसंबर तक रास्ते में 15 मिनट रोककर चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed