फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   trains cancelled due to fog

कोहरे और लखनऊ में दोहरीकरण के कारण 18 ट्रेनें निरस्त

Tue, 18 Jan 2022 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
trains cancelled due to fog
बरेली। लखनऊ में आलमनगर और ट्रांसपोर्ट नगर के बीच दोहरीकरण और नॉन इंटरलॉकिंग के काम की वजह से ट्रेनों का संचालन बुरी तरह प्रभावित हो रही है। सोमवार को 18 और ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। ट्रेनों के संचालन पर कोहरे की भी मार पड़ रही है।
विज्ञापन

बरेली जंक्शन पर आने वाली ट्रेनें कोहरे की वजह से सोमवार को काफी देरी से पहुंचीं, कुछ ट्रेनें रद्द कर दी गईं। 14866 वाराणसी जनता एक्सप्रेस, 14236 वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस, 14308 प्रयाग-मुगलसराय एक्सप्रेस, 14230 प्रयाग-हरिद्वार एक्सप्रेस, 12391 नई दिल्ली श्रमजीवी, 14523 अंबाला-हरिहर एक्सप्रेस, 22453 मेरठ राज्यरानी, 13307 फिरोजपुर गंगा सतलुज एक्सप्रेस, 13005 अमृतसर पंजाब मेल एक्सप्रेस और 14265 देहरादून जनता एक्सप्रेस कोहरे की वजह से सोमवार को रद्द कर दी गई।
विज्ञापन

इसके अलावा 14207 दिल्ली पदमावत एक्सप्रेस, 15127 नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, नई दिल्ली लखनऊ मेल, सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस, चंडीगढ़ इंटरसिटी, 13020 हावड़ा के साथ करीब दस ट्रेनें 15 से 30 मिनट देरी से बरेली जंक्शन पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के आलमनगर-ट्रांसपोर्ट नगर के मध्य दोहरीकरण कार्य की वजह से 15073 सिंगरौली-टनकपुर एक्सप्रेस को टनकपुर और 15074 टनकपुर-सिंगरौली एक्सप्रेस को सिंगरौली से 19 और 21 जनवरी के लिए निरस्त कर दिया गया है। शक्तिनगर से चलने वाली 15075 शक्तिनगर-टनकपुर एक्सप्रेस 19, 21, 23 और 24 जनवरी और टनकपुर से 18, 20, 22 एवं 23 जनवरी को चलने वाली 15076 टनकपुर-शक्तिनगर एक्सप्रेस भी निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed