फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Trainee doctor and engineer also in Haideri group, both arrested

Bareilly News: हैदरी दल में ट्रेनी डॉक्टर और इंजीनियर भी, दोनों गिरफ्तार

Mon, 16 Jun 2025 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Trainee doctor and engineer also in Haideri group, both arrested
बरेली। हैदरी दल के खतरनाक मंसूबे अब सामने आने लगे हैं। कोतवाली पुलिस ने संगठन से जुड़े दो और युवाओं को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात ये है कि पढ़े-लिखे परिवारों से जुड़े ये युवक मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। दोनों से पूछताछ की जा रही है। सोमवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

बकरीद वाले दिन गांधी उद्यान में समुदाय विशेष की लड़कियों के वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में कार्रवाई के बाद हैदरी दल सुर्खियों में है। पुलिस की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर इस मामले में दो आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच के बाद मुकदमे में आरोपियों के नाम बढ़ाने के साथ ही गिरफ्तारी भी की जा रही है।
विज्ञापन

गिरफ्तार किया गया जैश इज्जतनगर के बैरियर वन चौकी क्षेत्र में रहता है। वह एक कॉलेज से होम्योपैथी की पढ़ाई कर रहा है। उसके मोबाइल फोन व खातों की जांच से पता चला है कि वह हैदरी दल के लिए चंदा जुटाने के अभियान में लगा था। अक्सर वह दल के लोगों की ऑनलाइन व ऑफलाइन बैठकें कराता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा आरोपी बहेड़ी का रहने वाला शानू है। वह एक निजी विवि से कंप्यूटर इंजीनियरिंग कर रहा है। पता लगा है कि वह इंस्टाग्राम चैनल पर भड़काऊ साहित्य अपलोड करता था। उसके मोबाइल फोन में हैदरी दल के साथ ही अन्य प्रतिबंधित संगठनों के वीडियो भी मिले हैं। इनमें से कुछ हिंसक और कुछ धार्मिक उत्तेजना फैलाने वाले हैं। ब्यूरो

--
हैदरी दल से जुड़े इंजीनियरिंग व मेडिकल छात्रों को हिरासत में लिया गया है। कोतवाली पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। इनके लिंक खंगाले जा रहे हैं कि कौन इनका व संगठन का सरपरस्त है। समाज में धार्मिक व जातीय आधार पर नफरत फैलाने में लगे इनके आकाओं तक पहुंचकर बरेली पुलिस कार्रवाई करेगी। - मानुष पारीक, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed