फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Train searched on information of kidnapping of child

बच्चे के अपहरण की सूचना पर ट्रेन की ली तलाशी

Sat, 12 Jun 2021 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Train searched on information of kidnapping of child
योग नगरी एक्सप्रेस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

एक महिला और पुरुष के साथ मौजूद बच्चे ने उन्हें माता-पिता बताया
विज्ञापन

करीब 45 मिनट बरेली जंक्शन पर खड़ी रही योगनगरी एक्सप्रेस

बरेली। बच्चे का अपहरण कर उसे ट्रेन से ले जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। मुरादाबाद कंट्रोल से मेेसेज मिलने पर आरपीएफ और जीआरपी ने प्रयागराज-योगनगरी एक्सप्रेस को जंक्शन पर रोककर तलाशी ली गई। ट्रेन में एक महिला और पुरुष के साथ मौजूद बच्चे को जंक्शन पर उतारकर पूछताछ की गई तो उसने दोनों को अपना माता-पिता बताया। कहा, उसे इलाज के लिए ऋषिकेश ले जाया जा रहा है।

शुक्रवार सुबह योगनगरी एक्सप्रेस शाहजहांपुर से गुजर रही थी, तभी किसी ने रेलवे के मुरादाबाद कंट्रोल को सूचना दी कि एक बच्चे का अपहरण कर उसे ट्रेन से ले जाया जा रहा है। इस कंट्रोल ने बरेली जंक्शन को ट्रेन की तलाशी लेने को कहा। सुबह करीब पौने नौ बजे ट्रेन जंक्शन पर पहुंची तो आरपीएफ और जीआरपी ने सारे कोच घेर लिए। ट्रेन की तलाशी लेने पर प्रयाग के दातागंज निवासी राजकुमार और उनकी पत्नी को पांच साल के बच्चे के साथ उतारा गया। पूछताछ में राजकुमार ने बताया कि उनके पुत्र का ऋषिकेश में इलाज चल रहा है, इसलिए उसे लेकर जा रहे हैं। आरपीएफ ने बच्चे से पूछा तो उसने दोनों को माता-पिता बताया। इसके बाद उन्हें ट्रेन में बैठा दिया गया। इस दौरान ट्रेन करीब 45 मिनट तक जंक्शन पर खड़ी रही। अपहरण की सूचना झूठी मिलने पर मंडलीय अधिकारियों को अवगत कराया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर विपिन सिसौदिया ने बताया कि किसी ने झूठी सूचना देकर जंक्शन के अधिकारियों को गुमराह करने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed