{"_id":"66f1e9b0c303ead034051d34","slug":"train-only-three-days-a-week-confirmed-ticket-not-easy-for-mumbai-bareilly-news-c-4-bly1015-487585-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सप्ताह में सिर्फ तीन दिन ट्रेन, मुंबई के लिए आसान नहीं कन्फर्म टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सप्ताह में सिर्फ तीन दिन ट्रेन, मुंबई के लिए आसान नहीं कन्फर्म टिकट
विज्ञापन
बरेली। दक्षिण भारत के लिए रेल सेवा की वर्षों पुरानी मांग पहले से फाइलों में कैद है। अब बरेली-मुंबई के बीच ट्रेनों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव भी अटक गया है। बरेली से मुंबई के लिए सप्ताह में सिर्फ तीन दिन ट्रेन है। कन्फर्म टिकट के लिए लोगों को तीन महीने पहले तक टिकट बुक कराना पड़ रहा है। बरेली-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस को सप्ताह में दो दिन चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड में छह महीने से अटका पड़ा है।
बरेली-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस, रामनगर-बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस और काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल विशेष ट्रेन की किसी भी श्रेणी में अगले तीन महीने तक कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा। कई तारीखों में यह ट्रेनें नो रूम हैं। ऐसे में लोगों को ज्यादा कीमत देकर तत्काल टिकट लेना पड़ रहा है या फिर फ्लाइट से यात्रा के लिए मजबूर होना पड़ रहा।
नवंबर तक वेटिंग की स्थिति 50 से लेकर 170 तक है। स्लीपर और एसी तृतीय श्रेणियों में सबसे ज्यादा तारीखों में नो रूम है।बरेली के अलावा बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, हल्द्वानी, रामनगर, काठगोदाम, लालकुआं, रामपुर, मुरादाबाद आदि जिलों के यात्री भी मुंबई की ओर ट्रेन से यात्रा के लिए बरेली पर ही निर्भर हैं। यात्रियों के दबाव को देखते हुए रेलवे बरेली-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस को सप्ताह में दो दिन चलाना चाहता है।
विज्ञापन
बरेली-मुंबई-बरेली के बीच ट्रेनें
14314 बरेली-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस (प्रत्येक शनिवार)
14313 लोकमान्य तिलक टर्मिनल बरेली एक्सप्रेस (प्रत्येक सोमवार)
22976 रामनगर-बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस (प्रत्येक शुक्रवार)
22975 बांद्रा टर्मिनल-रामनगर एक्सप्रेस (प्रत्येक बृहस्पतिवार)
09076 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल विशेष ट्रेन (प्रत्येक शुक्रवार)
09075 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम विशेष ट्रेन (प्रत्येक बुधवार)
सप्ताह में तीन दिन प्रस्तावित है स्लीपर वंदे भारत का प्रस्ताव
बरेली से मुंबई के लिए सप्ताह में तीन दिन स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन प्रस्तावित है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जनवरी 2025 तक यह ट्रेन दौड़ने लगेगी। स्लीपर वंदे भारत के संचालन के लिए फिजिबिलटी के आधार पर तीन रूटों का चयन भी कर लिया गया है। वर्तमान में बरेली से लोकमान्य तिलक टर्मिनल, बांद्रा टर्मिनल और मुंबई सेंट्रल रूटों पर ट्रेनों का संचालन हो रहा है। इन तीन में से ही एक रूट पर वंदे भारत चलाई जाएगी।
बरेली-मुंबई के बीच वंदे भारत स्लीपर का संचालन प्रस्तावित है। बरेली-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस का भी सप्ताह में एक के स्थान पर दो दिन संचालन प्रस्तावित है। आने वाले दिनों में इस रूट के यात्रियों को ज्यादा ट्रेनें और सुविधाएं मिलेंगी। - आदित्य गुप्ता, सीनियर डीसीएम