{"_id":"5dfbbf158ebc3e87cb39c344","slug":"train-news-bareilly-news-bly3887639101","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब दो स्टेशनों के बीच एक ट्रैक पर दौड़ सकेंगी दो ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब दो स्टेशनों के बीच एक ट्रैक पर दौड़ सकेंगी दो ट्रेनें
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। सब कुछ ठीक रहा तो जनवरी से यात्रियों को ट्रेनों का लंबे समय तक इंतजार नहीं करना होगा। ट्रेनों के संचालन का समय घटाने के लिए रेलवे ने दो रेलवे क्रॉसिंग के पास इंटरमीडिएट ब्लॉक सिग्नलिंग (आईबीएस) सिस्टम लगाने का काम शुरू कराया है। जनवरी में इसका पूरा होने की उम्मीद है।
रेलवे ने कटरा और हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग के पास आईबीएस सिस्टम को लगाने का निर्णय लिया था। रेल अधिकारी के मुताबिक अब आईबीएस सिस्टम को लगवाने का काम शुरू हो गया है। इसे लगाने में तीन महीने का समय लगता है। इस तरह से जनवरी में काम पूरा होने की संभावना है। यह तकनीकी ट्रेनों का संचालन का समय घटाने में सहायक होगी। साथ ही दो स्टेशनों के बीच एक ही ब्लॉक पर दो ट्रेनों को दौड़ाना संभव हो सकेगा। रेल यात्रियों को स्टेशन पर बैठकर दूसरी ट्रेन के आने का लंबा इंतजार नहीं करना होगा।
सामान्य ब्लॉक व्यवस्था के तहत दो स्टेशनों के बीच सिर्फ एक ही गाड़ी चल सकती है। पुराने सिग्नल सिस्टम के कारण ट्रेनों का संचालन समय से नहीं हो पाता है। इससे बचने के लिए रेलवे को नए स्टेशन बनाने पड़ते हैं, जिस पर करोड़ों रुपये खर्च होते थे, जिससे दूसरी गाड़ियों को पास कराया जा सके।