फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   train news

नवरात्र से चलेगी इज्जतनगर मंडल की पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन

Fri, 27 Sep 2019 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
train news
ट्रेन

कासगंज से मथुरा के बीच चलेगी ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी हरी झंडी
विज्ञापन

14 कोच वाली पैसेंजर ट्रेन को ही इलेक्ट्रिक इंजन से दौड़ाया जाएगा

बरेली। इज्जतनगर मंडल के कासगंज-मथुरा-आगरा सेक्शन पर नवरात्र से इलेक्ट्रिक ट्रेन चलने लगेगी। संभावना है कि कासगंज से आगरा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में इलेक्ट्रिक इंजन लगाया जाएगा। इस संबंध में मंडलीय ऑपरेटिंग विभाग के अधिकारियों ने आदेश जारी कर दिए हैं।
इज्जतनगर मंडल के मथुरा-कासगंज सेक्शन पर विद्युतीकरण का काम पूरा हो चुका है, लेकिन इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन रुका था। अब रेलवे बोर्ड ने कासगंज आगरा सेक्शन पर ट्रेन चलाने के लिए हरी झंडी दे दी है। इज्जतनगर मंडल के अधिकारियों ने पहले नवरात्र पर कासगंज से आगरा के लिए इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। इज्जतनगर मंडल की यह पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन होगी। सूत्रों के मुताबिक, पहले 14 कोच की पैसेंजर ट्रेन को इलेक्ट्रिक इंजन से दौड़ाया जाएगा। इलेक्ट्रिक ट्रेन से यात्रियों का समय और रेलवे के डीजल की बचत होगी। सूत्रों का कहना है एक महीने पहले पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम राजीव अग्रवाल ने मथुरा सेक्शन पर इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाने के निर्देश दिए थे। जिस पर एनई रेलवे मुख्यालय के इलेक्ट्रिक अनुभाग के अधिकारियों ने सेक्शन का निरीक्षण किया था। कासगंज से आगरा फोर्ट के बीच की दूरी 166 किलोमीटर है। पैसेंजर ट्रेन को ये दूरी तय करने में करीब पांच घंटे लगते हैं। गौरतलब है कि आगरा कानपुर सेक्शन पर कन्नौज स्टेशन तक रूट का इलेक्ट्रिफिकेशन हो चुका है। सिटी स्टेशन से कासगंज सेक्शन पर काम तेजी पर है। अगले साल तक बरेली सिटी से आगरा और राजस्थान के लिए इलेक्ट्रिक ट्रेन चलने की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन

‘कासगंज आगरा सेक्शन पर इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाने की तैयारी शुरू हो गई है। नवरात्र में ट्रेन चलने की संभावना है। यह इज्जतनगर मंडल की पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन होगी।’
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेंद्र सिंह, पीआरओ इज्जतनगर मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed