{"_id":"5d24f30a8ebc3e6cfd188642","slug":"train-news-bareilly-news-bly367945964","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: 18 घंटे पहले ही ट्रैक फिट, आज से दौड़ने लगेंगी बंद ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: 18 घंटे पहले ही ट्रैक फिट, आज से दौड़ने लगेंगी बंद ट्रेनें
विज्ञापन
संगम एक्सप्रेस में सफर कर रहे आरपीएफ इंस्पेक्टर ने टीटीइ को पीटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25 जून से बंद थीं इंटरसिटी, जनता समेत एक दर्जन से अधिक ट्रेनें
विज्ञापन
बरेली। इंजीनियरिंग अनुभाग ने ट्रैक बिछाने की मिसाल देकर 18 घंटे पहले ही ट्रैक को फिट करार देकर अपनी रिपोर्ट मुरादाबाद मंडल भेज दी। इसके साथ ही बुधवार से प्लेटफार्म दो से भी ट्रेनें दौड़ना शुरू हो जाएंगी। यहां बता दें कि जंक्शन से चलने और गुजरने वाली एक दर्जन ट्रेेनों का संचालन 25 जून से बंद चला आ रहा है।
बरेली जंक्शन के प्लेटफार्म दो की आधा किलोमीटर की पटरी बदलने के लिए इंजीनियरिंग अनुभाग ने 25 जून से दस जुलाई दोपहर 12 बजे तक का ब्लाक लिया था। इसी क्रम में 15 दिन के लिए प्लेटफार्म दो और चार से गुजरने वाली ट्रेनों को रद्द और डायवर्ट किया गया। मंगलवार शाम छह बजे इंजीनियरिंग अनुभाग ने ट्रैक को फिट बताकर मुरादाबाद डिवीजन में रिपोर्ट भेज दी। इसके साथ ही दस जुलाई से ट्रेनों के चलने का रास्ता भी साफ हो गया। रुकी हुई सभी ट्रेनें बुधवार से रोजाना की तरह दौड़नी शुरू हो जाएंगी। ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को काफी परेशानी थी। सबसे ज्यादा दिक्कत बरेली नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस और वाराणसी देहरादून जनता एक्सप्रेस से थी। अब वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस, पद्मावत एक्सप्रेस, दिल्ली-फैजाबाद एक्सप्रेस, बरेली-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस, बरेली- वाराणसी एक्सप्रेस, बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर, बरेली-बांदीकुई आगरा कैंट, बरेली अलीगढ़ पैसेंजर और बरेली-मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेनें चलने लगेंगी।
दस जुलाई को दोपहर 12 बजे तक पटरी को फिट करके देना था, लेकिन काम की तेज गति होने के कारण शाम छह बजे ही खत्म कर दिया गया। बुधवार से ट्रेनें यथावत दौड़ने लगेंगी।
विज्ञापन
- विनय कुमार, पीडब्ल्यूआई, जंक्शन