{"_id":"5d24f2578ebc3e6ce1391ec3","slug":"train-news-bareilly-news-bly367942034","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगेज स्कैनिंग मशीन में फैला करंट, बाल-बाल बचे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगेज स्कैनिंग मशीन में फैला करंट, बाल-बाल बचे यात्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरेली जंक्शन पर लगाई गई लगेज स्कैनिंग मशीन में करंट आने से जायरीन समेत कई यात्री बाल-बाल बच गए। शोर मचने पर मशीन पर मौजूद आरपीएफ कांस्टेबल ने स्विच बंद कर दिया। दिल्ली से आए कंपनी के टेक्नीशियन ने मरम्मत शुरू कर दी है। देर रात तक मशीन चालू नहीं हुई थी।
लगातार बरेली जंक्शन को उड़ाने की आतंकवादी धमकियों के मिलने के चलते मुरादाबाद मंडल के ए क्लास स्टेशनों पर लगेज स्कैनिंग मशीन लगाई गई हैं। जंक्शन के मुख्य गेट के पास लगी मशीन से प्लेटफार्म पर जाने वाले सभी यात्रियों को अपना सामान स्कैन कराना होता है। आपत्तिजनक चीज मिलने पर सामान को आरपीएफ थाने में जमा करना होता है। स्कैन हुए सामान को देखने के लिए 24 घंटे आरपीएफ कांस्टेबल की ड्यूटी रहती है।
बताते हैं कि सोमवार की शाम करीब सवा छह बजे एक यात्री ने स्कैन होने के लिए सूटकेस मशीन पर रखा तो उसे करंट का झटका लगा। करंट लगते ही वह चीखने लगे। वहां मौजूद आरपीएफ कांस्टेबल ने स्विच ऑफ कर दिया, जिसके बाद मशीन ने काम करना बंद कर दिया। मशीन में करंट आने से जंक्शन पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने मंडलीय अधिकारियों को सूचित कर दिया। मंगलवार सुबह दिल्ली से कंपनी के टेक्नीशियन अनुज कुमार जंक्शन पहुंच गए। सूत्रों का कहना है कि मशीन में अर्थ आने से करंट फैल गया। देर रात तक फाल्ट नहीं मिला था, जिसके कारण मशीन बंद रही।