{"_id":"5a4df82288957924959e48d07f4ffa13","slug":"train-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज सामान्य हो जाएगा ट्रेनों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज सामान्य हो जाएगा ट्रेनों का संचालन
बरेली
Updated Mon, 19 Jan 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली जंक्शन और सिटी स्टेशन को जोड़ने का काम पूरा हो गया है। सोमवार को केवल एक ट्रेन निरस्त रहेगी। अन्य ट्रेनों का संचालन सामान्य दिनों की तरह होगा।
नॉन इंटरलॉकिंग का काम 14 जनवरी को शुरू हुआ था। एनआई कार्य के दौरान 57 ट्रेनें प्रभावित हुईं, जिनमें 53 ट्रेनें निरस्त रहीं। दो दिन में प्वाइंट बनाकर छह नंबर लाइन के जरिए बरेली जंक्शन और सिटी स्टेशन को जोड़ा गया। एनआई से जुड़े अन्य काम 18 जनवरी की शाम तक पूरे कर लिए गए। सोमवार को ट्रेन नंबर 14313 बरेली-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस रद्द रहेगी। बाकी सभी ट्रेनों अपने निर्धारित समय और तारीख के हिसाब से चलेंगी। सीआरएस निरीक्षण के बाद जंक्शन और सिटी स्टेशन होकर ट्रेनें दौड़ने लगेंगी। ट्रेनों की संख्या बढ़ने से रविवार को बरेली जंक्शन पर यात्रियों की आवाजाही सामान्य रही। रविवार को सात ट्रेनें परिवर्तित मांग से चलाई गईं, जिससे चनेहटी स्टेशन पर भी यात्रियों की भीड़ रही।