{"_id":"3ccb83315407d70d7959e6dd691417a5","slug":"train-hindi-news-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्च में बमियाना-कासगंज के बीच ट्रेन चलाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्च में बमियाना-कासगंज के बीच ट्रेन चलाने की तैयारी
बरेली
Updated Fri, 20 Feb 2015 02:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरेली से एडीआरएम स्तर के तीन अधिकारी, आठ टीआई, 24 स्टेशन मास्टर और 36 प्वाइंट मैन कासगंज भेजे जा रहे हैं। इन लोगों को एकाध दिन पहले ही कासगंज पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। स्टाफ 27 तक वहां रहेगा और कासगंज जंक्शन पर बरेली दिशा की ब्राडगेज लाइन ओके करने के लिए काम में सहयोग देगा। रेलवे सूत्रों के अनुसार यह काम पूरा होने के बाद सीआरएस निरीक्षण तय है। सूत्रों ने संभावना जताई है कि मुसाफिरों को तब तक के लिए कासगंज से बमियाना तक रेल सेवा दे दी जाए जब तक कि बरेली से सवा 11 किमी दूर बमियाना तक ट्रैक ओके नहीं हो जाता। दूसरी संभावना रामगंगा के चंदौसी ट्रैक से इसे लिंक करके जंक्शन तक दोनों ट्रेनें लाने की है। जंक्शन से रामगंगा के बीच नए ट्रैक का काम अधूरा है तो सिटी स्टेशन पर भी इस संबंध में कोई काम नहीं हुआ है। इससे पहाड़ को मथुरा से जोड़ने का मूल उद्देश्य फिलहाल पूरा नहीं हो पाएगा। पीआरओ राजेंद्र सिंह कहते हैं कि पूरे ट्रैक पर तैयारियां तो तेजी से चल रही हैं पर सीआरएस निरीक्षण की तारीख आए बिना कुछ नहीं कह सकते।