फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   GRP made milk available for a hungry girl in a moving train at bareilly railway station

Bareilly News: चलती ट्रेन में भूख से बिलख रही थी सात माह की मासूम, एक ट्वीट पर जीआरपी ने उपलब्ध कराया दूध

Mon, 09 Jan 2023 09:24 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 09 Jan 2023 09:24 AM IST
सार

ट्रेन संख्या 19407 वाराणसी स्पेशल में दंपत्ति सवार थे। सात माह की मासूम को भूख लगी तो दूध की जरूरत थी। इस पर एक यात्री ने जीआरपी को ट्वीट इसकी जानकारी दी। बरेली स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचते ही जीआरपी ने बच्ची के लिए दूध उपलब्ध करा दिया। 

विज्ञापन
GRP made milk available for a hungry girl in a moving train at bareilly railway station
जीआरपी ने उपलब्ध कराया दूध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चलती ट्रेन में सवार दंपत्ति की सात माह की मासूम बेटी दूध के लिए बिलख रही थी। कोच में सवार यात्री ने यूपी जीआरपी को टैग करते ट्वीट कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही बरेली जंक्शन की जीआरपी सक्रिय हो गई। एसपी मुरादाबाद अर्पणा गुप्ता ने जीआरपी के बरेली इंस्पेक्टर से कहा कि ट्रेन जैसे ही बरेली पहुंचे, महिला की बच्चे के लिए दूध उपलब्ध कराया जाए। इस पर इंस्पेक्टर ने एक लीटर दूध खरीदा। ट्रेन बरेली पहुंचने पर उसमें सफर कर रहे दंपत्ति को दूध दे दिया। महिला ने जब मासूम को दूध पिलाया तो उसका चेहरा खिल उठा।

विज्ञापन


जीआरपी के इंस्पेक्टर अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि  ट्रेन संख्या 19407 वाराणसी स्पेशल में दंपत्ति सवार था। सात माह की मासूम बालिका को भूख लगी तो दूध की जरूरत थी। जब ट्रेन में कोई इंतजाम दिखा तो कोच में सवार सुरजीत यादव ने 6 जनवरी को शाम सात बजकर नौ मिनट पर ट्वीट किया। सात बजकर 55 मिनट पर ट्रेन बरेली पहुंची। जंक्शन में जीआरपी कर्मी पहले से दूध लेकर तैयार थे।
विज्ञापन


दूध के पैकेट लेकर वह पहुंचे तो कोच में सवार दंपत्ति ने राहत महसूस की। यात्रियों ने भी रेलवे का शुक्रिया किया। सुरजीत यादव ने भी जीआरपी की सराहना की है। जीआरपी के ट्वीटर हैंडल पर इसे लोग बार-बार री-ट्वीट कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed