{"_id":"5e2205048ebc3e8d411b1dd1","slug":"train-bareilly-news-bly3923122107","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज डाउन लाइन पर चार घंटे का ब्लॉक, डेढ़ घंटे देरी से आएगी राज्यरानी एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज डाउन लाइन पर चार घंटे का ब्लॉक, डेढ़ घंटे देरी से आएगी राज्यरानी एक्सप्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को आठ घंटे के ब्लॉक से यात्री रहे परेशान, जंक्शन पर छाया रहा सन्नाटा
बरेली। शुक्रवार को आठ घंटे का ब्लॉक होने से त्रिवेणी और राज्यरानी एक्सप्रेस रद्द रहीं। सुबह 6:25 बजे गंगा सतलज एक्सप्रेस आने के बाद जंक्शन पर दिन भर कोई ट्रेन नहीं आने से सन्नाटा छाया रहा। शाम पांच बजे गुवाहाटी एक्सप्रेस आने से जंक्शन पर चहल पहल शुरू हुई। शनिवार को डाउन लाइन पर चार घंटे ट्रेनों का आवागमन बंद रहेगा।
पीतांबरपुर-जंक्शन सेक्शन पर स्लीपर बदलने का काम होने से शुक्रवार की सुबह 7:30 से शाम 3:30 बजे तक अप और डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन बंद रहा। रेलवे ने त्रिवेणी और राज्यरानी एक्सप्रेस के निरस्त रहने की सूचना पहले ही दे दी थी, जिसके चलते यात्रियों को कोई परेशानी नहीं हुई, लेकिन ब्लॉक से अन्य ट्रेनें घंटों लेट हो गईं।
डाउन लाइन (मुरादाबाद से लखनऊ की ओर) फिरोजपुर से धनबाद जाने वाली गंगा सतलज एक्सप्रेस सुबह 6:25 बजे जंक्शन पहुंची, इसके बाद दिनभर जंक्शन पर कोई ट्रेन नहीं आई। यात्री पूछताछ केंद्र के चक्कर लगाकर ट्रेनों की पोजीशन पूछते रहे। शुक्रवार को लालगढ़-डिब्रूगढ़ गुवाहाटी एक्सप्रेस पांच घंटे, नई दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ साढ़े छह घंटे, श्रमजीवी एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे और जम्मूतवी-हावड़ा हिमगिरि एक्सप्रेस सात घंटे देरी से शाम सवा छह बजे जंक्शन पहुंची। यही हाल अप लाइन (लखनऊ से मुरादाबाद की ओर) का रहा। सुबह साढ़े दस बजे जंक्शन पहुंचने वाली गुवाहाटी एक्सप्रेस पांच घंटे देरी से 3:25 बजे, सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस छह घंटे की देरी से शाम 7:15 बजे और दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस पांच घंटे देरी से शाम रात 7:20 बजे जंक्शन पहुंची। अप और डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन ठप होने से जंक्शन पर दिन भर सन्नाटा पसरा रहा। प्लेटफार्म पर खानपान के वेंडर भी खाली बैठे रहे, जबकि सरकुलेटिंग एरिया में आटो रिक्शा नदारद रहे।
विज्ञापन
आज चार घंटे का ब्लाक, देरी से जाएगी राज्यरानी एक्सप्रेस
शनिवार 18 जनवरी को डाउन लाइन (मुरादाबाद से लखनऊ की ओर) पर सुबह 7:30 से पूर्वाह्न 11:30 बजे चार घंटे ट्रेनों का संचालन रद्द रहेगा। पूर्वाह्न 11:07 बजे जंक्शन आने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे देरी से अपराह्न 12:30 बजे जंक्शन आएगी। त्रिवेणी एक्सप्रेस का 11:28 बजे जंक्शन से चलने का समय है। 11:30 बजे तक ब्लॉक होने से यह ट्रेन भी देरी से चलने की आशंका है। हालांकि रेलवे ने इस संबंध कोई आदेश जारी नहीं किया है।