{"_id":"5e1cd9a78ebc3e87f62f7806","slug":"train-bareilly-news-bly391811495","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 घंटे लेट पहुंची गुवाहाटी प्रयाग एक्सप्रेस रही रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 घंटे लेट पहुंची गुवाहाटी प्रयाग एक्सप्रेस रही रद्द
बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 02:46 AM IST
विज्ञापन
कोहरे के बीच से निकलती ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
बरेली। कड़ाके की ठंड और कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा दिया है, जिसके चलते बरेली से प्रयाग जाने वाली प्रयाग एक्सप्रेस दूसरे दिन भी रद्द रही। यह ट्रेन रविवार को भी रद्द रही थी। सोमवार को डिब्रूगढ़-लालगढ़ गुवाहाटी एक्सप्रेस 13 घंटे देरी से जंक्शन पहुंची। यह ट्रेन सुबह साढ़े दस बजे जंक्शन पहुंचती है, लेकिन रात 11:30 बजे जंक्शन पहुंची। इसके अलावा अन्य ट्रेनें भी घंटो देरी से जंक्शन पहुंचीं।
विज्ञापन
रेलवे ने जंक्शन से चलने और गुजरने वाली एक दर्जन से अधिक ट्रेनों को 15 दिसंबर से निरस्त किया हुआ है। वहीं ज्यादा देरी से चल रही ट्रेेनें भी अचानक ही रद्द कर दी जा रही हैं। इसी क्रम में सोमवार को बरेली से प्रयाग जाने वाली प्रयाग एक्सप्रेस और मेरठ सिटी से लखनऊ जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस अचानक ही रद्द कर दी गई। वहीं मुगलसराय एक्सप्रेस भी रविवार को रद्द रही थी। इन ट्रेनों के अचानक रद्द कर दिए जाने से जंक्शन पहुंचे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। सोमवार को डिब्रूगढ़-लालगढ़ गुवाहाटी एक्सप्रेस 13 घंटे, सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस तीन, जम्मूतवी-हावड़ा हिमगिरि एक्सप्रेस दो, दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस पांच घंटे देरी से जंक्शन पहुंची। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।