फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   train

समय से पहले छूट गई प्रयाग-हरिद्वार एक्सप्रेस, यात्रियों में मची भगदड़

Sat, 04 Jan 2020 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
train
बरेली। जाड़े में कोहरे की वजह से ट्रेनें देरी से चल रही हैं, लेकिन प्रयाग-हरिद्वार एक्सप्रेस शुक्रवार को समय से पहले पहुंचकर अपने छूटने के समय से पांच मिनट पहले ही चली गई, जिससे यात्रियों में भगदड़ मच गई। इस दौरान कई यात्री ट्रेन में सवार भी नहीं हो सके, तो कई ट्रेन पकड़ने के चक्कर में सामान लेकर भागते-भागते गिर तक गए।
विज्ञापन

सप्ताह में सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को प्रयाग से हरिद्वार जाने वाली प्रयाग-हरिद्वार एक्सप्रेस के बरेली जंक्शन पर पहुंचने का समय सुबह 8:45 बजे है। यह ट्रेन यहां पांच मिनट रुकने के बाद ट्रेन 8:50 बजे हरिद्वार को रवाना होती है। बताते हैं कि शुक्रवार को यह ट्रेन 8:38 बजे पहुंच गई। नियमत: ट्रेन स्टेशन पर पहले आ तो सकती है, लेकिन छूटती अपने तय समय पर ही है, लेकिन शुक्रवार को ऐसा नहीं हुआ। ट्रेन से जाने वाले रामपुर आयुर्वेदिक कॉलेज में तैनात रामेश्वर दयाल ने फोन करके बताया कि ट्रेन 8:45 बजे ही बरेली से चल दी, जिससे प्लेटफार्म पर अचानक से भगदड़ मच गई। कई लोग पुल से तेजी से भागने के चक्कर में गिर तक गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed