{"_id":"5df7ee418ebc3e87f25393b9","slug":"train-bareilly-news-bly388254831","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्री जंक्शन पर इंतजार करते रहे.. ट्रेनें कैंट होकर चली गईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्री जंक्शन पर इंतजार करते रहे.. ट्रेनें कैंट होकर चली गईं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। परसाखेड़ा स्टेशन के बिजली सब स्टेशन की क्षमता बढ़ाने का काम सोमवार को किया गया। जिससे मुरादाबाद-बरेली रूट पर पांच घंटे ट्रेनों का संचालन नहीं हुआ। मुरादाबाद से आने वाली गुवाहाटी और जननायक एक्सप्रेस चंदौसी होते हुए बरेली कैंट से शाहजहांपुर की ओर चलाई गई। यात्री जननायक एक्सप्रेस का जंक्शन पर ही इंतजार करते रहे। अकालतख्त, काशी विश्वनाथ और श्रमजीवी एक्सप्रेस एक घंटे देरी से जंक्शन पहुंचनी थी, लेकिन ट्रेनें तीन घंटे तक की देरी से चलीं।
सब स्टेशन पर काम के दौरान मुरादाबाद से बरेली तक दोपहर 12 से शाम पांच बजे ट्रेनों का संचालन पूरी तरह बंद रहा। सियालदह और कुंभ एक्सप्रेस गुजारने के बाद से ब्लॉक शुरू हुआ। दोपहर मेें मुरादाबाद से जंक्शन पहुंचने वाली गुवाहाटी एक्सप्रेस और जननायक एक्सप्रेस चंदौसी होते हुए चलाई गईं। दोनों ट्रेनें जंक्शन न आकर बरेली कैंट स्टेशन से शाहजहांपुर की ओर चली गईं। सबसे ज्यादा दिक्कत जननायक एक्सप्रेस के यात्रियों को हुई। ट्रेन का इंतजार कर रहे साधारण टिकट के यात्री ट्रेन का इंतजार करते रहे। टाइम निकलने के बाद इंक्वायरी आफिस पहुंचकर पता चला कि ट्रेन जंक्शन नहीं आएगी। गुवाहाटी एक्सप्रेस से जाने वाले यात्री त्रिवेणी एक्सप्रेस से लखनऊ की ओर चले गए। त्रिवेणी एक्सप्रेस जाने के बाद जंक्शन पर सन्नाटा छा गया। ब्लॉक से अकाल तख्त, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस तीन घंटे और नई श्रमजीवी एक्सप्रेस सवा दो घंटे देरी से से जंक्शन पहुंची।