{"_id":"5df543828ebc3e87e13be6ef","slug":"train-bareilly-news-bly3879885139","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक: बरेली-मुरादाबाद रूट पर सोमवार को नहीं चलेंगी ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक: बरेली-मुरादाबाद रूट पर सोमवार को नहीं चलेंगी ट्रेनें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। परसाखेड़ा रेलवे स्टेशन पर ओएचई लाइन-सब स्टेशन की क्षमता बढ़ाने के लिए सोमवार को मुरादाबाद-बरेली (अप/डाउन) लाइन पर पांच घंटे का ब्लॉक रहेगा। इस दौरान किसी भी ट्रेन का संचालन नहीं होगा। कुंभ और सियालदह एक्सप्रेस गुजारने के बाद ब्लॉक शुरू होगा। मुरादाबाद से बरेली तक आने जाने वाली ट्रेनें चंदौसी होते हुए जंक्शन पहुंचेगी।
रेलवे का इलेक्ट्रिक अनुभाग सोमवार दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक मुरादाबाद से बरेली (अप/डाउन) लाइन पर ट्रेनों का संचालन नहीं करेगा। अप लाइन पर ब्लॉक हावड़ा-हरिद्वार कुंभ एक्सप्रेस और डाउन लाइन पर जम्मूतवी-कोलकाता सियालदह एक्सप्रेस के गुजारने के बाद होगा। इस दौरान दरभंगा-अमृतसर जननायक और लालगढ़-डिब्रूगढ़ गुवाहाटी एक्सप्रेस डीजल इंजन से चलेंगी। दोनों ट्रेनें गंतव्य से ही डीजल इंजन से चंदौसी होते हुए मुरादाबाद पहुंचंगी। ब्लॉक के दौरान पांच घंटे तक कोई भी ट्रेन नहीं चलेगी। अमृतसर कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस और नई दिल्ली वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस एक घंटे देरी से जंक्शन पहुंचेंगी। जबकि नई दिल्ली राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस भी आधा घंटे देरी से जंक्शन पहुंचेंगी।
अंबाला डिवीजन में 19 दिसंबर को रहेगा ब्लॉक
अंबाला डिवीजन के राजपुरा और शंभू स्टेशनों के बीच सुबह 10:45 से शाम 7:45 तक अप-डाउन लाइन पर सात घंटे ट्रेनों का संचालन नहीं होगा। इस दौरान सहरसा अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस और अमृतसर कोलकाता अकाल तख्त एक्सप्रेस स्नहेवाल-चंडीगढ़ होकर चलाई जाएगी। अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस डेढ़ घंटे फिरोजपुर में और दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस सवा घंटे अंबाला डिवीजन में रोकी जाएगी।