{"_id":"5dd0598f8ebc3e54b2003d75","slug":"train-bareilly-news-bly384259269","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग अभियान - आठ ट्रेनों में पकड़े 274 बेटिकट यात्री, 1.28 लाख का जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग अभियान - आठ ट्रेनों में पकड़े 274 बेटिकट यात्री, 1.28 लाख का जुर्माना वसूला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। इज्जतनगर रेल मंडल में लालकुआं-कासगंज के बीच चेकिंग अभियान चलाया गया। दिन भर चले अभियान के दौरान आठ ट्रेनों में 274 यात्री बिना टिकट पकड़े गए। इनसे 1.28 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया।
इज्जतनगर रेल मंडल की सीनियर डीसीएम नीतू के निर्देश पर शुक्रवार को करीब आठ ट्रेनों में बेटिकट यात्रियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान से बेटिकट यात्रियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन रुकते ही वे उतरकर भागने लगे लेकिन आरपीएफ ने उन्हें दबोच लिया। टीम ने भोजीपुरा, बमियाना, बदायूं, मानपुर नगरिया आदि स्टेशनों पर लालकुआं-बरेली पैसेंजर, लालकुआं पैसेंजर डेमू, काठगोदाम लखनऊ एक्सप्रेस, कासगंज पैसेंजर, कासगंज-बरेली सिटी फास्ट पैसेंजर समेत करीब आठ ट्रेनों में चेकिंग की गई। इस दौरान टीम ने 274 यात्रियों को बेटिकट और साधारण टिकट पर स्लीपर कोच में यात्रा करते पकड़ा। करीब 1.28 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। सीनियर डीसीएम ने बताया कि अभियान आगे भी चलेगा।