{"_id":"5dbf2c4b8ebc3e01390aa0b0","slug":"train-bareilly-news-bly3825862139","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहगुल नदी के पुल पर ट्रैक की मरम्मत के लिए रेलवे ने दो घंटे का लिया ब्लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहगुल नदी के पुल पर ट्रैक की मरम्मत के लिए रेलवे ने दो घंटे का लिया ब्लॉक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहगंज पूर्वी। रेलवे ने रविवार को बहगुल नदी के पुल पर अपलाइन की पटरियों की मरम्मत के लिए दो घंटे का ब्लॉक लिया। इस दौरान ट्रैक की मरम्मत के साथ ही पटरियों को बदलने का काम किया गया। तीन बजे शुरू हुआ ब्लॉक शाम पांच बजे तक चला। इस दौरान अप लाइन पर बरेली की ओर जाने वाली सियालदह एक्सप्रेस, राजरानी सुपर फास्ट, किसान एक्सप्रेस, हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस समेत कई गुड्स ट्रेेेेनों को कटरा, तिलहर, बंथरा, शाहजहांपुर, रोजा आदि स्टेशनों पर रोका गया।
रविवार की दोपहर तीन बजे रेलवे के इंजनियरिंग अनुभाग ने बहगुल नदी के पुल पर अपलाइन पर ब्लॉक लिया था। इस दौरान हुलासनगरा क्रॉसिंग पर दोनों ओर करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया। ट्रैफिक को जैतीपुर रोड की तरफ डायवर्ट किया गया तो कुछ ही देर में वहां भी जाम लग गया। शाम पांच बजे ब्लॉक खत्म होने पर जाम में कुछ कमी आनी शुरू हुई, लेकिन देर रात तक हालात सामान्य नहीं हो पाए। इसके अलावा जैतीपुर रेलवे क्रॉसिंग पर सवारियों से भरा ई-रिक्शा पलटने से कई सवारियां मामूली चोटिल हो गईं।