फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   train

लखनऊ से गाजियाबाद तक आठ घंटे रहा ब्लॉक

Mon, 14 Oct 2019 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 02:28 AM IST
विज्ञापन
train
बरेली। रेलवे ने अप लाइन पर रविवार को लखनऊ से गाजियाबाद तक आठ घंटे का ब्लॉक लेकर स्लीपर और पटरियों की मरम्मत की। इस दौरान बरेली वाराणसी एक्सप्रेस रद्द कर दी गई। इससे छोटे स्टेशनों के यात्रियों को काफी परेशानी हुई। रेलवे ने ब्लॉक की पूर्व सूचना भी यात्रियों को नहीं दी थी।
विज्ञापन

रविवार को इंजीनियरिंग अनुभाग ने सुबह नौ से शाम पांच बजे तक लखनऊ से गाजियाबाद तक ब्लॉक लिया। ब्लॉक त्रिवेणी एक्सप्रेस के गुजारने के बाद शुरू हुआ। अलग-अलग सेक्शन में ब्लॉक होेने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। सबसे ज्यादा दिक्कत वाराणसी से बरेली आने वाली वाराणसी एक्सप्रेस के रद्द होने से हुई। एक्सप्रेस होने के बाद बरेली से वाराणसी तक छोटे स्टेशनों पर रुकने वाली यह एकमात्र ट्रेन है। जंक्शन पर यात्री ट्रेन का इंतजार करते रहे, उन्हें ऐन मौके पर ट्रेन न चलने का पता चला। उन्होंने टिकट वापस करके यात्रा रद्द कर दी। दूसरी ओर सीतापुर से शाहजहांपुर आने वाली पैसेंजर भी रोजा से सीतापुर तक ही चलाई गई। यह ट्रेन शाहजहांपुर नहीं आई। ब्लॉक की वजह से डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस, हावड़ा-हरिद्वार कुंभ एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़-अमृतसर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें देरी से जंक्शन पहुंची। दूसरी ओर इज्जतनगर मंडल की काठगोदाम-मुरादाबाद पैसेंजर भी पीपलसाना से ही वापस हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed