फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   train

सुरक्षा एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट, जंक्शन पर हुई चेकिंग

Sat, 05 Oct 2019 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 02:28 AM IST
विज्ञापन
train
बरेली। जीआरपी को आशंका है कि दिल्ली में घुसे जैश संगठन के आतंकी रलवे स्टेशनों पर कोई बड़ी वारदात कर सकते हैं। इसके मद्देनजर मुरादाबाद जीआरपी ने जंक्शन समेत कई स्टेशनों पर सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। जीआरपी ने जंक्शन पर संदिग्ध लोगों की धरपकड़ के लिए शुक्रवार को कई चरण में अभियान चलाया। कई संदिग्ध यात्रियों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

मुरादाबाद जीआरपी एसपी के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियों के अलर्ट के बाद मुरादाबाद डिवीजन के सभी स्टेशनों पर चेकिंग के निर्देश दिए गए। जंक्शन पर जीआरपी इंस्पेक्टर किशन अवतार और आरपीएफ इंस्पेक्टर सिसौदिया ने चारों प्लेटफार्म, वेटिंग हाल, सरकुलेटिंग एरिया आदि में सर्च अभियान शुरू किया। पुलिस ने कई संदिग्ध यात्रियों को पकड़कर पूछताछ की। इसके अलावा दिल्ली से आने वाली ट्रेनों में खासतौर से यात्रियों और उनके सामान की चेकिंग की गई। सादा कपड़ों में पुलिस जंक्शन पर तैनात की गई है। स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने पार्सल अनुभाग में सभी पार्सल की सावधानी से चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि जंक्शन को कई बार बम से उड़ाने की धमकी भी दी जा चुकी है। हालांकि शुक्रवार को पुलिस का कोई बड़ा अधिकारी जंक्शन नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed