{"_id":"5d7bffde8ebc3e01376a8c57","slug":"train-bareilly-news-bly376051568","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघ एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़ चंडीगढ़ एक्सप्रेस में मिलेगा हर समय खाना-नाश्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघ एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़ चंडीगढ़ एक्सप्रेस में मिलेगा हर समय खाना-नाश्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे ने गोरखपुर और लखनऊ के बीच ट्रेनों में यात्रा के दौरान यात्रियों को हर समय खाना और नाश्ते की व्यवस्था की है। यह व्यवस्था गोरखपुर और काठगोदाम के बीच चलने वाली 36 ट्रेनों में होगी। इसमें जंक्शन से गुजरने वाली बाघ एक्सप्रेस, चंडीगढ़ डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस और सहरसा अमृतसर गरीबरथ एक्सप्रेस भी शामिल हैं, जिन ट्रेनों में रसोईयान नहीं हैं, उसमें आईआरसीटीसी के वेंडर चलेंगे। यात्री ऑनलाइन बुकिंग भी कर सकेंगे, जिससे उन्हें अगले स्टेशन पर गर्म खाना या नाश्ता मिलेगा।
रेलवे ने गोरखपुर और लखनऊ में बेस किचिन तैयार करने की योजना बनाई है। किचिन में सीसीटीवी भी लगे होंगे जिसका मॉनीटर प्लेटफार्म पर लगा होगा, ताकि यात्री जान सकें कि रसोई में ताजा-ताजा क्या बन रहा है।
इसके अलावा लखनऊ गोरखपुर इंटरसिटी, गोरखधाम एक्सप्रेस, आम्रपाली एक्सप्रेस, छपरा मथुरा एक्सप्रेस, गोरखपुर यशवंतपुर एक्सप्रेस, लखनऊ छपरा एक्सप्रेस, गोरखपुर एलटीटी एक्सप्रेस, गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस, लखनऊ पाटलीपुत्र एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर गरीबरथ एक्सप्रेस, गोरखपुर अहमदाबाद एक्सप्रेस समेत 36 ट्रेनों में लंच और नाश्ते की व्यवस्था की जा रही है। इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि जल्द ही अन्य ट्रेनों में व्यवस्था लागू की जाएगी।