फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   train

यात्रियों के लिए मुसीबत बन गया मेगा ब्लॉक

Sat, 10 Aug 2019 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
train
बरेली। डाउन लाइन पर शुक्रवार को लिया गया नौ घंटे का ब्लॉक यात्रियों के लिए मुसीबत बन गया। रेलवे अधिकारियों ने जिन ट्रेनों के समय से चलने का आश्वासन दिया था, वह भी घंटो देरी से जंक्शन पहुंची। अप लाइन की ट्रेनें भी देरी से चलीं। गुवाहाटी एक्सप्रेस के कई स्टेशनों पर रुकने की वजह से एसी कोच की कूलिंग कम हो गई। जिस कारण यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

रेलवे ने सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक हापुड़ से आलमनगर तक मेंटीनेंस ब्लॉक लिया। अलग-अलग सेक्शन में ब्लाक का समय भी अलग रहा। रेलवे अधिकारियों का कहना था कि सुबह हापुड़ स्टेशन से अवध असम एक्सप्रेस गुजारने के बाद ब्लॉक लिया जाएगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। आगे ब्लॉक चलता रहा, पीछे अवध असम एक्सप्रेस चलती रही। ट्रेन बरेली जंक्शन पर करीब डेढ़ घंटा देरी से पहुंची। ये ट्रेन ज्यादातर स्टेशन पर ट्रेन रुकती हुई आई। जिस वजह से कोच के एसी भी जवाब दे गए। कूलिंग कम से यात्रियों का कोच में बैठना मुश्किल हो गया। इसके अलावा नई दिल्ली काशी विश्वनाथ तीन घंटे, नई दिल्ली-राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस पौने दो घंटे, अमृतसर कोलकाता अकाल तख्त ढाई घंटे देरी से जंक्शन पहुंची।
विज्ञापन


रात में ट्रेनें रद्द, सुबह फैसला बदला
रेलवे ने सीतापुर शाहजहांपुर पैसेंजर को रोजा और वाराणसी बरेली एक्सप्रेस को लखनऊ से डायवर्ट करने का निर्देश दिया था, लेकिन शुक्रवार सुबह को आदेश बदल दिया गया। वाराणसी बरेली एक्सप्रेस निर्धारित समय 1:55 बजे जंक्शन और सीतापुर शाहजहांपुर पैसेंजर दोपहर 12:35 बजे शाहजहांपुर स्टेशन पर आकर खड़ी हो गई। जंक्शन के इंक्वायरी आफिस से बरेली वाराणसी चलने की घोषणा हुई तो छोटे-छोटे स्टेशनों के यात्रियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed