{"_id":"18622edc5740871c1234875d88260bcf","slug":"train-accident-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"लहराई और झटके के साथ थम गई ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लहराई और झटके के साथ थम गई ट्रेन
बरेली
Updated Sat, 21 Mar 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली में दुर्घटनाग्रस्त हुई जनता एक्सप्रेस में बरेली से आरक्षित बोगी में सवार इकलौते मुसाफिर जगत सिंह सुरक्षित हैं। हालांकि हादसे का मंजर देखकर वे भी हिल गए। बचाव दल ने उन जैसे तमाम मुसाफिरों को बसों से उनके गंतव्य की ओर भेजा।
जनता एक्सप्रेस बृहस्पतिवार रात 2.18 बजे बरेली से बनारस रवाना हुई। कासगंज के नदरई गेट निवासी और कासगंज के ही मुख्य डाकघर में सहायक अधीक्षक पद पर तैनात जगत सिंह भी बरेली से इस ट्रेन के एसी थ्री टायर कोच बी वन में बैठे। उन्होंने कासगंज से तत्काल में रिजर्वेशन कराया था। इनका कोच ट्रेन के बीच में लगा था। सिंह ने बताया कि सुबह करीब पौने नौ बजे बछरावा स्टेशन के पास से गाड़ी गुजर रही थी। वे उठकर पेस्ट करने गए थे। अचानक लगा कि ट्रेन लहरा रही है। फिर एक जोरदार झटका लगा और चंद सेकेंड में ट्रेन थम गई। वे कुछ समझते, इससे पहले ट्रेन में भगदड़ मच गई। बाहर निकलकर देखा तो पता लगा कि आगे के दो कोच बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके थे। इनमें फंसे लोग मदद को चीख रहे थे। कई लोग अंदर ही सीटों पर शांत पड़े थे। यह दृश्य काफी भयावह था। दूसरे कोच से निकले मुसाफिरों ने इन्हें बाहर निकालने में मदद की। थोड़ी ही देर में रेलवे प्रशासन और सुरक्षाबल पहुंच गए।
पांच बजे बाद हेल्पलाइन नंबर बंद

हादसे की सूचना के बाद मुख्यालय के निर्देश पर बरेली जंक्शन पर भी हेल्पलाइन नंबर शुरू कर दिए गए। दो नंबर 0581-2558161 और 2558162 जारी किए गए। शाम पांच बजे के बाद नंबर उठने बंद हो गए। इससे पहले लोगों ने इन नंबरों पर कॉल करके हादसे की स्थिति और इसमें बरेली के लोगों के होने या न होने की जानकारी मांगी। हालांकि किसी ने अपने परिचित का नाम लेकर उनकी स्थिति के बारे में नहीं पूछा।
विज्ञापन