{"_id":"685daf48534eb82da405be3a","slug":"traffic-will-remain-closed-for-seven-days-due-to-repair-work-at-bilpur-crossing-bareilly-news-c-184-1-sbly1014-101361-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बिलपुर क्राॅसिंग पर मरम्मत के चलते सात दिन बंद रहेगा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बिलपुर क्राॅसिंग पर मरम्मत के चलते सात दिन बंद रहेगा यातायात
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। कस्बे की दातागंज मार्ग पर स्थित बिलपुर रेलवे क्राॅसिंग संख्या 344 (सी) पर रेलवे विभाग द्वारा मशीनों द्वारा डाउन लाइन पर पटरियों के नीचे पत्थर डालने के साथ अन्य मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके कारण क्राॅसिंग को 27 जून शुक्रवार से तीन जुलाई तक सात दिन के लिए बंद रखा जाएगा। इस दौरान सड़क यातायात के वाहन लाइखेड़ा गांव के पास होते हुए बहगुल नदी के पुल के नीचे से निकलेंगे और बिलपुर होते हुए निवड़िया गांव के पास क्रासिंग संख्या 345 (सी) से भी नेशनल हाईवे की तरफ निकलेंगे।
रास्ता सुगम नहीं, झेलनी होगी परेशानी
सीनियर सेक्शन इंजीनयर रेल पथ शाहजहांपुर द्वारा एक पत्र जारी किया गया है। इस दौरान राहगीरों को निकलने के लिए अत्यंत कठिनाई होगी। क्योंकि बहगुल नदी के पुल के पास कच्चा रास्ता है, जिस पर बारिश के बाद निकलना दूभर हो जाता है। छोटे वाहन भी उधर से बमुश्किल निकल पाते हैं। वहीं, निवड़िया गांव में भी बड़े वाहनों को निकलने के लिए सुगम रास्ता नहीं है। रेल पथ निरीक्षक मोहम्मद जैद रजा ने 27 जून से मरम्मत कार्य शुरू होगा। संवाद