फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Traffic started on Chaupula flyover amid half-completed construction

आधे-अधूरे निर्माण के बीच चौपुला फ्लाईओवर पर ट्रैफिक शुरू

Sat, 07 Aug 2021 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Traffic started on Chaupula flyover amid half-completed construction
चौपुला पुल से होकर गुजरता ट्रैफिक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

अभी सड़क और रंगाई-पुताई का हो रहा काम, प्रकाश की भी नहीं हो पाई है व्यवस्था

विज्ञापन
बरेली। चौपुला फ्लाईओवर पर शुक्रवार को ट्रैफिक शुरू हो गया। जबकि अभी फ्लाईओवर के एक हिस्से में सड़क निर्माण और रंगाई-पुताई का काम जारी है। फ्लाईओवर पर प्रकाश की व्यवस्था भी नहीं हो सकी है। सेतु निगम के अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने अभी फ्लाईओवर को ट्रैफिक के लिए नहीं खोला है, लोगों ने खुद ही निकलना शुरू कर दिया है।
चौपुला फ्लाईओवर पर शुक्रवार को शहर के बाइकर्स फर्राटा भरते नजर आए। चार पहिया वाहन भी फ्लाईओवर पर दौड़ने लगे हैं, जबकि अभी फ्लाईओवर पर कुछ काम अधूरे हैं। फ्लाईओवर के एक हिस्से में अभी सड़क डालने का काम किया जा रहा है। रेलिंग की रंगाई-पुताई चल रही है। रोशनी के लिए खंभे लगाने का काम भी पूरा नहीं हो सका है। दरअसल, कुछ लोगों ने खुद ही फ्लाईओवर के तीनों छोर पर लगी बैरीकेडिंग हटाकर वहां से निकलना शुरू कर दिया है। सेतु निगम के डीपीएम वीके सेन ने बताया कि अभी कुछ काम बाकी हैं। यातायात शुरू नहीं किया है। हो सकता है लोगों ने खुद ही बैरीकेडिंग हटाकर निकलना शुरू कर दिया हो। अगले सप्ताह तक फ्लाईओवर को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

सेटेलाइट पुल पर अब तक नहीं जलीं लाइटें

बरेली। चौपुला फ्लाईओवर पर रोशनी के लिए अभी बिजली कनेक्शन नहीं लिया गया है। ऐसे में यहां यातायात शुरू हो जाएगा तब भी रात में अंधेरा ही रहेगा। दूसरी ओर सेटेलाइट पुल पर दो माह से यातायात संचालित हो रहा है, लेकिन वहां लाइटें अब तक नहीं जली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed