फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Traffic police put up a hand or else the outpost intersection also dug up the Jal Nigam team

ट्रैफिक पुलिस ने खड़े कर दिए हाथ वर्ना चौकी चौराहा भी खोद डालती जल निगम की टीम

Fri, 26 Jun 2020 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Traffic police put up a hand or else the outpost intersection also dug up the Jal Nigam team
सेटेलाइट मार्ग पर फंसा वाहन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

अब किला रोड या अयूब खां से श्यामगंज की ओर होगा सीवर लाइन बिछाने का काम

विज्ञापन
बरेली। सीवर लाइन बिछाने के लिए बेतरतीब ढंग से हो रही खुदाई की वजह से शहर में निकलना दूभर हो गया है। कार्यदायी संस्था जल निगम ने बाकी जगह का काम पूरा किए बगैर ही चौकी चौराहे पर खुदाई करने की तैयारी की तो ट्रैफिक पुलिस ने हाथ खड़े कर दिए। अब बरसात के बाद चौकी चौराहे पर खुदाई की जाएगी। उससे पहले दूसरे रास्तों पर काम होगा।
चौपुला चौराहा पर सेतु निगम ओवरब्रिज बना रहा है। इस वजह से तीन सड़कों पर ट्रैफिक बाधित है। इसके अलावा लालफाटक, आईवीआरआई ओवरब्रिज और सेटेलाइट फ्लाईओवर का काम चल रहे होने से भी कई मार्गों पर ट्रैफिक की स्थिति बेहद खराब है। अक्सर इन इलाकों में जाम लगता है। इधर, जल निगम ने भी शहर में सीवर लाइन बिछाने का काम छेड़ रखा है। चौपुला पर दोनों काम साथ चलने से रास्ता संकुचित हो गया है। इससे पब्लिक को निकलने में काफी परेशानी हो रही है। पोस्टमार्टम हाउस से आगे तक सड़क खोद चुकी जल निगम की टीम अब चौकी चौराहे पर खुदाई करते हुए गांधी उद्यान होकर मालियों की पुलिया की ओर बढ़ने की तैयारी में थी। इसके लिए एसपी ट्रैफिक के सामने प्रस्ताव रखा गया।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक ने जल निगम के अधिकारियों से पहले चौपुला चौराहा दुरुस्त करने और फिर बरसात के बाद चौकी चौराहा पर काम कराने को कहा। सलाह दी कि चौपुला और चौकी चौराहा दोनों को एक समय में बंद करने से काफी समस्या आ सकती है। फिलहाल किला से चौपुला या अयूब खां चौराहे से श्यामगंज रोड पर काम कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौपुला चौराहा पर कभी भी, कोई भी खोद देता है सड़कें

चौपुला चौराहे पर जाम और बदइंतजामी की कई और वजह भी हैं। जल निगम और सेतु निगम अपने प्रोजेक्ट के लिए यहां सड़क खोद रहे हैं। इस बीच असावधानी से यहां होकर गुजर रहीं कई अंडरग्राउंड लाइनें क्षतिग्रस्त हो जाती हैं। पांच दिन पहले जल निगम ने खुदाई के बाद मिट्टी से जो सड़क पाटी थी, उसे रिलायंस जियो वालों ने खोदकर अपनी कटी लाइन दुरुस्त कर ली। जियो के ठेकेदार के कर्मचारी सड़क पर औपचारिकता भर को मिट्टी डालकर चले गए। तीन दिन पहले इसी जगह रेलवे ने खुदाई की। ट्रैफिक पुलिस ने पूछा तो बताया कि उनकी सिग्नल केबल कट गई है। कई और निजी संचार कंपनियां भी यहां गाहे बगाहे खुदाई करती रहती हैं। इन सबकी वजह से मुसीबत जनता को झेलनी पड़ रही है।

जल निगम के अभियंता ने चौकी चौराहे पर काम करने की इच्छा जताई थी। उन्हें बता दिया कि दोनों चौपुला के साथ यहां काम छेड़ने से समस्या हो सकती है। वह चाहें तो किला पुल के नीचे से सिटी स्टेशन की ओर या अयूब खां चौराहे से श्यामगंज की ओर काम शुरू करा सकते हैं। - एससी गंगवार, एसपी ट्रैफिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed