{"_id":"689e25d8edca07fa2c0f143b","slug":"traffic-police-implemented-route-diversion-for-21-hours-on-janmashtami-in-bareilly-2025-08-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Janmashtami 2025: जन्माष्टमी पर बरेली में 21 घंटे तक रूट डायवर्जन लागू, भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janmashtami 2025: जन्माष्टमी पर बरेली में 21 घंटे तक रूट डायवर्जन लागू, भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
Sat, 16 Aug 2025 06:10 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 16 Aug 2025 06:10 AM IST
सार
जन्माष्टमी पर बरेली में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए 21 घंटे तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। एसपी यातायात ने शहरवासियों से अपील की है कि वह वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और असुविधा से बचें।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में जन्माष्टमी पर मंदिरों के रास्तों पर भीड़ की वजह से यातायात पुलिस ने 21 घंटे का डायवर्जन लागू किया है। एसपी यातायात अकमल खान ने आवश्यक सेवा को छोड़कर बाकी भारी वाहनों के लिए नियमावली तय की है। शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
शनिवार सुबह सात बजे से रविवार सुबह चार बजे तक सभी तरह के भारी वाहन, ट्रैक्टर-ट्रॉलियां (आवश्यक वस्तुओं जैसे दूध, पेट्रोलियम पदार्थ व सब्जी वाहनों को छोड़कर) झुमका तिराहा, रोड नंबर एक परसाखेड़ा, विलवा, विलयधाम, लालपुर गांव कट, नवदिया झादा, ट्रांसपोर्ट नगर, बुखारा मोड़, रामगंगा तिराहा से नहीं निकल सकेंगे।
विज्ञापन
रूट डायवर्जन
- दिल्ली, रामपुर, नैनीताल रोड, पीलीभीत रोड की तरफ से आने वाले भारी वाहन जिनको बदायूं की तरफ जाना है, वह बड़ा बाइपास, झुमका तिराहा से विलवा, विलयधाम, इन्वर्टिस से होकर फतेहगंज पूर्वी से नवादा मोड़ होकर दातागंज, देवचरा से जा सकेंगे। इसी मार्ग से वापस भी आ सकेंगे।
विज्ञापन
- दिल्ली, रामपुर, नैनीताल, पीलीभीत व लखनऊ की ओर से आने वाले भारी वाहन जिनको बरेली आना है, वह बड़ा बाइपास से झुमका तिराहा से रोड नंबर एक, परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में व बड़ा बाइपास से इन्वर्टिस तिराहे से ट्रांसपोर्ट नगर तक आ सकेंगे व इसी मार्ग से जा सकेंगे।
- दिल्ली, रामपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन जिनको लखनऊ की तरफ जाना है वे बड़ा बाईपास से झुमका तिराहा, विलवा, विलयधाम, इन्वर्टिस तिराहा से जा सकेंगे व लखनऊ से दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहन भी इसी मार्ग से जा सकेंगे।
Trending Videos
एसपी यातायात मोहम्मद अकमल खान ने बताया कि जन्माष्टमी पर प्रमुख मंदिरों के रास्तों व सार्वजनिक स्थानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रहेगी। नगरवासियों से अनुरोध है कि वह वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और असुविधा से बचें।