25 हजार तक के चालान कर रही ट्रैफिक पुलिस, जुर्माना भरने में छूट रहा पसीना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूनियन नेता बोले- दिसंबर तक की छूट थी, पुलिस मनमानी से काट रही पुराना जुर्माना
यातायात माह में पुलिस ताबड़तोड़ चालान कर रही है। चालान की दरें कई गुना बढ़ने के बाद कोरोना की मार से त्रस्त टेंपो व ऑटो वालों के लिए ये नई मुसीबत है। तमाम टेंपो ऑटो पुलिस लाइन में सीज कराकर रोज खड़े कराए जा रहे हैं। इनमें से कई के मालिक उन्हें छुड़ाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे। किसी पर दस किसी पर 15 तो किसी पर 25 हजार का जुर्माना है। कई ऑटो वाले इसके लिए उधार ले रहे हैं तो कुछ घर की महिलाओं के जेवर गिरवी रख रहे हैं। टेंपो यूनियन के नेता इस कार्रवाई को गलत ठहरा रहे हैं।
एक ओर जहां वाहन मालिक जुर्माने के बोझ से दबे जा रहे हैं। वहीं यातायात पुलिस का काफी स्टाफ चालान व जुर्माना वसूली का लक्ष्य पूरा नहीं कर सका है। इसे लेकर अफसरों को ऐतराज है। एसपी ट्रैफिक ने मानक से कम चालान करने पर टीआई व टीएसआई को फटकार लगाई है। उन्होंने निर्देश दिया है कि यातायात माह में अधिकतम चेकिंग करें और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाए।किसी टेंपो या ऑटो पर नो पार्किंग जैसा पांच सौ रुपये का चालान होता है तो उसे छुड़ाने जाने पर ट्रैफिक पुलिस पुराने चालान, पिछला बकाया रोड टैक्स जैसे मद लगाकर 20 से 25 हजार तक समन शुल्क वसूल लेती है। जबकि कोरोना की वजह से 31 दिसंबर तक इस तरह का बकाया वसूल न करने का आदेश है। ऐसे में कोरोना की वजह से मंदी के सताए टेंपो वाले बर्बादी के कगार पर हैं। - गुरुदर्शन सिंह, महामंत्री बरेली ऑटो टेंपो रिक्शा चालक कल्याण सोसायटी
विज्ञापन विज्ञापन
टेंपो व ऑटो ड्राइवरों के नियम तोड़ने पर ही उनके वाहनों का चालान होता है। सरकार ने जो निर्देश दिया है उसमें कोरोना काल में काटे गए चालान या जमा न हो सके रोड टैक्स को 31 दिसंबर तक वसूल न करने का प्रावधान है जबकि जो नए मामले मिल रहे हैं उनमें वाहन खरीद से अब तक का रोड टैक्स जमा न होने जैसी भी स्थिति है। यह तो वसूल किया ही जाएगा। इसकी पक्की रसीद वाहन मालिक को दी जाती है। - संजीव कुमार वाजपेई, एसपी ट्रैफिकचालान कम होने पर लगाई फटकार