फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Traffic lights breathless, speed breaking the rules

Bareilly News: ट्रैफिक लाइटें बेदम, नियमों को रौंद रही रफ्तार

Mon, 03 Apr 2023 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Traffic lights breathless, speed breaking the rules
बरेली। शहर में यातायात नियमों का पालन कराने के लिए लगाई गईं ट्रैफिक लाइटों में से कई खराब पड़ी हैं तो कई को संचालित ही नहीं किया जा रहा है। प्रमुख चौराहों पर लगी लाइटों की टाइमिंग गड़बड़ है। 75 सेकंड रेड सिग्नल के बाद महज 12 से 15 सेकेंड के लिए ही ट्रैफिक खुलता हैं। ऐसे में लोग नियम तोड़कर निकलते हैं और फिर उन्हें चालान भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन

ईंट पजाया चौराहे पर खराब पड़ीं ट्रैफिक लाइट
स्टेडियम रोड के ईंट पजाया चौराहे पर लगीं ट्रैफिक लाइटें काफी समय से खराब पड़ी हैं। यहां सुबह से शाम तक जाम के हालात बने रहते हैं। अधिकांश वक्त चौराहे पर आवागमन की जिम्मेदारी यातायात पुलिस के बजाय होमगार्ड संभालते हैं। रविवार दोपहर 12 बजे यहां होमगार्ड भी नहीं था। शाम को यहां जाम के हालात रहे। चौराहे पर कट न होने से प्रेमनगर दिशा से आने वाले उन वाहनों को भी श्यामगंज ओवरब्रिज की दिशा में आगे तक जाना पड़ता है, जिन्हें स्टेडियम रोड पर जाना होता है।
विज्ञापन

मालियों की पुलिया पर टाइमिंग करा रही फजीहत
मालियों की पुलिया पर लाइटों की खराब टाइमिंग लोगों को उलझन में डाल रही है। शहर से बाहर जाने के लिए यहां 75 सेकंड की टाइमिंग है, वहीं शहर में आने के लिए महज 12 सेकंड का ही वक्त लोगों को मिलता है। समझा जा सकता है कि 12 सेकंड में वाहन सही से स्टार्ट करके आगे बढ़ना भी मुश्किल होता है। इस लिहाज से अधिकांश लोग तय अवधि में जेब्रा कॉसिंग पार ही नहीं कर पाते। अधिकांश वाहन चालकों को यहां इसी वजह से चालान झेलना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी चौराहे पर टूटी लाइटों को ताकते हैं लोग
चौकी चौराहे पर अधिकांश ट्रैफिक लाइटें टूटकर लटकी हुई हैं। वाहन मनमाफिक ही यहां इधर से उधर गुजरते रहते हैं। यहां पहली बार या फिर कई दिनों बाद आने वाले लोग अपने वाहन आदतन रोक लेते हैं और ट्रैफिक लाइटों को ताकते रहते हैं। कुछ देर बाद उनकी समझ में आता है कि उन्हें खुद ही सुविधा के अनुसार निकलना है। बदायूं रोड पर लाल फाटक की दोनों लेन चालू होने के बाद यहां वाहनों की संख्या खूब बढ़ी है।
चौपुला चौराहे पर अरसे से खराब है ट्रैफिक लाइट
एसपी ट्रैफिक के दफ्तर के बाहर चौपुला चौराहे की ट्रैफिक लाइटें अरसे से खराब पड़ी हैं। अटल सेतु के नीचे वाहन दिन भर बेतरतीब तरीके से गुजरते रहते हैं। हालांकि पास में पुलिस लाइन और फिर यातायात पुलिस का दफ्तर होने की वजह से यहां दिनभर स्टाफ जरूर रहता है। रविवार को भी यहां पुलिस तैनात थी।

वर्जन
अधिकांश स्थानों पर ट्रैफिक लाइटों को ठीक करा दिया गया है। टाइमिंग भी सही हो गई है। अगर कुछ जगह समस्या है तो उसे भी निस्तारित करा दिया जाएगा। - राममोहन सिंह, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed