Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Traffic disruption due to haphazard parking and encroachment

Bareilly News: अव्यवस्थित पार्किंग और कब्जे से बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था

Sun, 12 Oct 2025 02:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Traffic disruption due to haphazard parking and encroachment
शेरगढ़। कस्बे में लगाजाम
शेरगढ़। कस्बे में अव्यवस्थित पार्किंग और जगह-जगह अतिक्रमण से ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ गई है। इससे आए दिन लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। कई दिनों से समस्याओं के जारी रहने के बावजूद जिम्मेदार इसका निपटारा नहीं कर सके हैं।
विज्ञापन

10 हजार से ऊपर आबादी वाले कस्बे में अव्यवस्थाओं के चलते रोजाना जाम लग रहा है। प्रशासन की ओर से अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने से लंबे अरसे से लोग परेशान हैं। जाम से मुक्ति दिलाने के लिए जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि पहले तो कस्बे में कहीं कोई पार्किंग व्यवस्था नहीं है। दूसरी तरफ सड़क के दोनों तरफ फड़-ठेले आदि लगाने वाले लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है, जिसके चलते कस्बे में ग्रामीण क्षेत्र से खरीदारी करने आने वाले लोग भी अपने वाहनों को सड़क किनारे खड़ा करने को मजबूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे शाही-शेरगढ़ बहेड़ी मुख्य मार्ग पर आए दिन जाम लग रहा है। शनिवार को भी जाम की समस्या बनी रही। वाहन रुक-रुक आवागमन करते रहे। इस दौरान जगह-जगह अव्यस्थित पार्किंग देखी गई।

इस कारण कहीं दस मिनट तो कहीं 15 मिनट जाम लगा रहा। ईआे दुर्गेंश कुमार ने बताया कि सोमवार को अभियान चलाया जाएगा। अतिक्रमणकारियों को हटवाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed