फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Traffic continues in front of Butler Plaza, traffic jam on Red Gate

बटलर प्लाजा के सामने चलता रहा यातायात, लालफाटक पर लगा जाम

Sat, 26 Dec 2020 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
Traffic continues in front of Butler Plaza, traffic jam on Red Gate
चर्च के आगे लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

क्रिसमस मेला नहीं लगने के चलते नहीं किया डायवर्जन, तैनात रही पुलिस

विज्ञापन
बरेली। हर साल की तरह इस बार मेथोडिस्ट चर्च में क्रिसमस मेला नहीं लगा तो पुलिस को डायवर्जन भी लागू नहीं करना पड़ा। इस वजह से यहां आम दिनों की तरह ही यातायात चलता रहा। लेकिन शहर से बाहर लाल फाटक पर शुक्रवार को भी जाम लग गया। क्रिसमस के चलते अधिकारी शहर में घूमकर जायजा लेते रहे।
क्रिसमस के चलते चौकी चौराहा से पटेल चौक मार्ग शुक्रवार को दोपहर बाद तीन बजे से सामान्य वाहनों के लिए बंद किया जाना था। मेथोडिस्ट चर्च में क्रिसमस मेला को लेकर भीड़ बढ़ने के नजरिये से यह व्यवस्था की गई थी। मगर कोरोना संक्रमण के चलते प्रशासन ने मेले की अनुमति नहीं दी तो गिनती के लोग ही चर्च पहुंचे। ऐसे में डायवर्जन प्रभावी नहीं किया गया और आम दिनों की तरह ही वाहन निकलते रहे। हालांकि शाम तक यातायात पुलिस के साथ कोतवाली और दूसरे थानों की पुलिस चर्च गेट रोड पर तैनात रही। शाम के समय चौकी चौराहा पर वाहनों का दबाव बढ़ा तो जाम लगने लगा लेकिन स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।
विज्ञापन

सेंट अल्फोंसिस चर्च पर लगी भीड़, सड़क पर लगा जाम

पुलिस मेथोडिस्ट चर्च के बाहर बंदोबस्त करती रही उधर कैंट में अल्फोंसिंस चर्च में भीड़ जुटने से सड़क पर जाम लग गया। चर्च पहुंचे लोगों के वाहन सड़क तक खड़े करने के चलते वहां जाम की स्थिति बनी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सड़क से गाड़ियां हटवा दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाल फाटक पर दिन में कई बार लगा जाम

लाल फाटक पर पुल निर्माण अटका होने की वजह से बदायूं रोड पर जाम की समस्या लगातार बनी हुई है। शुक्रवार को भी शहर से आवागमन वाले वाहनों की संख्या बढ़ी तो वहां जाम लग गया। इसके चलते दोपहर से शाम तक लाल फाटक पर कई बार जाम की स्थिति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed